क्या IPL 2026 में खेलेंगे धोनी? संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, खुद बताया फ्यूचर प्लान!
Dhoni play in IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल चैंपियन बनने का कारनामा किया है। धोनी की सूझबूझ और मैच फिनिशिंग की क्षमता उन्हें आईपीएल के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में से एक बनाती है। हालांकि, आईपीएल 2025 में धोनी अपनी कप्तानी का जलवा नहीं बिखेर सके हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा?
क्या धोनी खेल रहे हैं आखिरी आईपीएल (Dhoni play in IPL 2026)
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया कि धोनी के लिए मैदान पर लंबे समय तक खेल पाना शायद मुश्किल हो सकता है। धोनी की एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं। यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में स्टेडियम खचाखच भरे हुए होते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। लेकिन टीम बचे हुए मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

संन्यास की अफवाहों पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी
कुछ दिन पहले धोनी ने आईपीएल संन्यास की अफवाहों पर बात करते हुए कहा था कि इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि मैं अपने करियर के अंतिम चरण में हूं। इस आईपीएल के खत्म होने के बाद मुझे यह देखने के लिए 6-8 महीने और कड़ी मेहनत करनी होगी कि मेरा शरीर इस दबाव को झेल सकता है या नहीं। अगर वह फिट रहते हैं तो वह अलगा सीजन खेलेंगे जिसके बारे में वह आने वाले समय में ही फैसला लेंगे।
टीम को ट्रॉफी दिलाकर लेना चाहेंगे विदा
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपने करियर के अंतिम दिनों में भी चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाना चाहेंगे। ऐसे में अगले साल वह टीम को चैंपियन बनाकर संन्यास लेना चाहेंगे। चेन्नई के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद धोनी ने कहा था कि अब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन हमने अब से ही अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में साफ है कि वह इस सीजन हुए गलतियों को अगली बार सुधार कर एक बार फिर टीम के लिए खेलना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications