Live Updates: पंजाब BJP नेता मनप्रीत सिंह बादल के चंडीगढ़ घर में विजिलेंस का छापा

Breaking News Live Updates : तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी देने से कर्नाटक के कई संगठन नाराज हैं, जिसके कारण आज उन्होंने बेंगलुरु बंद का आह्वान किया है।तो वहीं आज से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लद्दाख में पैंगोंग झील के चांग चेनमो सेक्टर के करीब आम नागरिकों के लिए बंद दो इलाकों को पर्यटकों के लिए खोल दिया है, तो वहीं दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा।

Live Updates

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Sep 29, 2023, 10:04 PM IST

सचिन वाजे मिली जमानत

निलंबित मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत से जमानत मिल गई है। वाज को 2 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई,जिसकी जानकारी उनके वकील रौनक नाइक ने दी। हालांकि, एंटीलिया बम कांड और मनसुख हिरन हत्या मामले में सचिन वाजे जेल में ही रहेंगे।
Sep 29, 2023, 8:58 PM IST

चंडीगढ़: विजिलेंस टीम का बीजेपी नेता के घर छापेमारी

पंजाब: विजिलेंस विभाग ने पूर्व राज्य मंत्री और बीजेपी नेता मनप्रीत सिंह बादल के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की।
Sep 29, 2023, 8:35 PM IST

चेन्नई में गिरी पेट्रोल पंप की छत, 6 घायल

तमिलनाडु: भारी बारिश के बाद चेन्नई के सैदापेट में एक पेट्रोल पंप की छत गिर गई। 6 लोग घायल हो गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Sep 29, 2023, 7:46 PM IST

तेलंगाना का दौरा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर 2023 को तेलंगाना का दौरा करेंगे और सड़क, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
Sep 29, 2023, 7:12 PM IST

चंडीगढ़ में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के घर छापा

चंडीगढ़ में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के घर छापा पड़ा है।
Sep 29, 2023, 6:25 PM IST

दिल्ली की आजादपुर मंडी में लगी भीषण आग

Fire in Azadpur Mandi: दिल्ली की आजादपुर मंडी में भीषण आग लग गई है जिसके बाद से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है।
Sep 29, 2023, 4:40 PM IST

गृह मंत्री अमित शाह कल गुजरात जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल गुजरात जाएंगे और तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
Sep 29, 2023, 3:43 PM IST

पाकिस्तान में हमले में 52 लोगों की मौत

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में मरने वाले लोगों की संख्या 52 हो गई।
Sep 29, 2023, 2:23 PM IST

कोटकपुरा गोलीकांड में सुखबीर बादल को राहत

पंजाब के कोटकपुरा गोलीकांड में सुखबीर बादल को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुखबीर सिंह बादल समेत पूर्व DGP पंजाब सुमेध सिंह सैणी और IGP परमराज सिंह उमरानंगल को भी अग्रिम जमानत दी है।
Sep 29, 2023, 1:42 PM IST
तमिल नाडु

स्वामीनाथन को अंतिम श्रद्धांजलि

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने भारत की हरित क्रांति के जनक स्वामीनाथन के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
Sep 29, 2023, 12:21 PM IST
कर्णाटक

बेंगलुरु एयरपोर्ट से 44 फ्लाइट्स कैंसिल, सीएम ने बुलाई बैठक

तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी के जल बंटवारे के विरोध में आज कर्नाटक बंद है। 30 से ज्यादा किसान समूहों, व्यापारिक और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
Sep 29, 2023, 12:17 PM IST
कर्णाटक

Vatal Nagaraj को हिरासत में लिया

कर्नाटक बंद के विरोध के दौरान टाउन हॉल पुलिस ने कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ता Vatal Nagaraj को हिरासत में ले लिया
Sep 29, 2023, 12:12 PM IST

भारत-पाकिस्तान का मैच देखने अहमदाबाद जाएंगी सीमा हैदर?

नोएडा के सचिन मीणा से प्यार करने वाली पाकिस्तानी सीमा हैदर इस वक्त सोशल मीडिया पर स्टार बन गई हैं, उनकी हर छोटी -बड़ी बात पर लोग रिएक्ट करते हैं।
Sep 29, 2023, 12:12 PM IST
दिल्ली

संकल्प को सिद्धि में बदलने का समय

PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र 2023 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि' यह साल संकल्प को सिद्धि में बदलने का समय है।'
Sep 29, 2023, 12:10 PM IST
दिल्ली

पीड़िता की मदद करने वालों आभार व्यक्त करती हूं

उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप की घटना पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मैं आश्रम का आभार व्यक्त करती हूं जिसने पीड़िता की मदद की और उसे अस्पताल ले गए।'
Sep 29, 2023, 11:03 AM IST
कर्णाटक

कावेरी विवाद पर सीएम सिद्धारमैया ने बुलाई बैठक

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम और सिंचाई मंत्री डीके शिवकुमार आज कावेरी जल बंटवारे मुद्दे पर बैठक करेंगे।
Sep 29, 2023, 10:53 AM IST
महाराष्ट्र

'यहां लोकशाही की क्या दशा है?

शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 'यहां लोकशाही की क्या दशा है? 1 साल से पूरी तरह से संविधान, कानून और सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ जाकर ये सरकार चला रहे हैं।'
Sep 29, 2023, 9:36 AM IST
असम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम गुवाहाटी पहुंची

क्रिकेट विश्व कप के प्रैक्टिस मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम गुवाहाटी पहुंची। विश्वकप 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
Sep 29, 2023, 9:35 AM IST
पंजाब

हम चुप नहीं रह सकते...

सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि ये के प्रतिशोध की राजनीति है।
Sep 29, 2023, 9:33 AM IST

एशियन गेम्स: भारत को एक और गोल्ड,

एशियन गेम्स: 50 मीटर राइफल इवेंट में भारत को मिला सोना।
Sep 29, 2023, 9:07 AM IST
महाराष्ट्र

पृथ्वी को सुंदर बनाना और साफ रखना...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि पृथ्वी को सुंदर बनाना और साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है।
Sep 29, 2023, 9:02 AM IST
महाराष्ट्र

सफाई अभियान में भाग लिया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर ने मुंबई में जुहू समुद्र तट पर सफाई अभियान में भाग लिया।
Sep 29, 2023, 8:23 AM IST
कर्णाटक

कन्नड़ समर्थकों को हिरासत में लिया गया

कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया गया, देखें सीधी तस्वीरें।
Sep 29, 2023, 8:21 AM IST

आपके शहर में क्या है पेट्रोल के दाम?

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। इसके बावजूद भारत के सभी राज्यों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
Sep 29, 2023, 8:20 AM IST

पैंगोंग झील के करीब दो और इलाके पर्यटकों के लिए खुले

लद्दाख घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए भारत सरकार ने कई और क्षेत्रों को खोल दिया है। गृह मंत्रालय ने पर्यटकों के लिए दो प्रतिबंधित इलाकों को खोल दिया है।
Sep 29, 2023, 7:51 AM IST
जम्मू कश्मीर

ईद-मिलाद-उन-नबी

श्रीनगर की हजरतबल दरगाह पर आज श्रद्धालु नमाज अदा करने आ रहे हैं।
Sep 29, 2023, 7:49 AM IST

बेंगलुरु में धारा 144, जानिए आज क्या बंद है और क्या खुला?

कर्नाटक बंद के चलते राजधानी बेंगलुरु में यातायात समेत कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं
Sep 29, 2023, 7:48 AM IST

बेंगलुूरू के सभी स्कूल-कॉलेज में आज छुट्टी

कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों ने आज कर्नाटक बंद का आह्वान किया है।
Sep 29, 2023, 7:48 AM IST
कर्णाटक

कर्नाटक में आज बंद

बसों के शेड्यूल और रूट में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन लोग आज बंद के कारण सड़कों पर नजर नहीं आ रहे हैं।
Sep 29, 2023, 7:46 AM IST
कर्णाटक

विरोध प्रदर्शन

कन्नड़ समर्थक संगठनों ने मांड्या के पास कावेरी जल में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+