बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज रविवार 08 जून 2025 का दिन है। बेंगलुरु भगदड़ मामले पर देश की राजनीति गरमाई हुई है। मणिपुर के 5 जिलों में 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन अदालत लगाएंगे। क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की आज लखनऊ में सगाई है। भारत में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, 8 जून 2025 की सुबह 8:00 बजे तक देश में एक्टिव कोविड केसों की संख्या 6133 है। पिछले 24 घंटों में 6237 लोग कोविड से ठीक हो गए हैं। वहीं 4 लोगों की मौत हुई है।

Breaking News Live Today

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस ब्लॉग पर...!

LIVE Feed
Jun 08, 2025, 5:51 PM IST

'मैं चुनाव बिहार से नहीं, बिहार के लिए लड़ूंगा', बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले चिराग पासवान

भोजपुर (बिहार) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भावुक अंदाज में जनता से अपील की कि वे तय करें कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं और अगर लड़ना है, तो किस सीट से। चिराग पासवान ने कहा, "मैं चुनाव बिहार से नहीं, बिहार के लिए लड़ूंगा। मैं यह फैसला आप पर छोड़ता हूं। आप तय करें कि मुझे बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं, और अगर हां, तो किस सीट से। मैं आपके फैसले का पालन करूंगा।" उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि इससे संकेत मिलता है कि वह राज्य की राजनीति में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।
Jun 08, 2025, 4:37 PM IST

कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित

कर्नाटक के धारवाड़ जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया है और कई जगहों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बारिश के चलते कुछ दुकानों और घरों में भी पानी घुसने की खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में बारिश जारी रहने की संभावना है। प्रशासन की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Jun 08, 2025, 3:16 PM IST

मणिपुर: राज्यपाल से मिले विधायक और सांसद

मणिपुर में बीती रात पांच ज़िलों में भड़की हिंसा के बाद प्रदेश के 25 विधायक और एक सांसद ने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात की। यह हिंसा मीतेई संगठन अरंबाई तेंगगोल के नेता कनन सिंह की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई। हिंसा की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल और ककचिंग ज़िलों में चार या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है। वहीं बिष्णुपुर ज़िले में पूरी तरह कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
Jun 08, 2025, 2:30 PM IST

रिंकू और प्रिया की सगाई में सितारों का जमावड़ा

समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने लखनऊ में सगाई कर ली। यह खास समारोह राजनीतिक और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, गणमान्य अतिथि और रिंकू सिंह के खेल जगत से जुड़े करीबी लोग भी इस समारोह का हिस्सा बने।
https://hindi.oneindia.com/news/india/breaking-news-live-updates-today-aaj-ki-taja-khabar-delhi-mumbai-news-in-hindi-08-june-2025-details-1312395.html?ref_source=OI-HI&ref_medium=Home-Page&ref_campaign=News-Cards
Jun 08, 2025, 2:23 PM IST

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई हो गई। लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
Jun 08, 2025, 1:34 PM IST

पहली बार सरकार के एजेंडे में किसान शामिल- योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'आपने पहली बार 2014 में देखा होगा कि अन्नदाता किसान भी किसी सरकार के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बन सकता है। जब प्रधानमंत्री मोदी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत की। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बाद प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फिर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई और उसके बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हुई। आज देश के 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है।'
Jun 08, 2025, 1:31 PM IST

औरैया: किसान सम्मान समारोह में शामिल हुए CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया ज़िले के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में आयोजित किसान सम्मान समारोह में शामिल हुए।
Jun 08, 2025, 12:58 PM IST

तेजस्वी यादव बोले- मोदी के PM बनते ही संवैधानिक संस्थाएं हाइजैक हुईं

राजद नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, "2014 के बाद से, जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं उन्हें हाइजैक कर लिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा करने से पहले ही भाजपा के IT सेल को चुनाव कब होगा इसका पता होता है... यदि संवैधानिक संस्थाएं बर्बाद हो जाएंगी तो लोगों को न्याय कहां मिलेगा? कोई भी अधिकारी किसी भी बहकावे में ना आए। देश की जनता ये मानती है कि जितनी संवैधानिक संस्थाएं हैं वह भाजपा के प्रकोष्ठ के रूप में पार्टी का काम कर रही हैं।"
Jun 08, 2025, 11:31 AM IST

बेंगलुरु भगदड़ मामला: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने विधान सौध में विरोध प्रदर्शन किया

बेंगलुरु भगदड़ मामला:: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने RCB की IPL जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को लेकर राज्य कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधान सौध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई है। भाजपा नेता सी.टी. रवि ने कहा, "...विधानसौधा में क्या कोई अन्य व्यक्ति 8 घंटे के भीतर इस तरह का आयोजन कर सकता है?... ऐसा केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही कर सकते हैं और उन्हीं की वजह से यह घटना हुई।
Jun 08, 2025, 11:29 AM IST

सत्यपाल मलिक ICU में भर्ती, कहा- मेरी हालत बहुत गंभीर

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ICU में भर्ती हैं। रविवार 08 जून को उन्होंने एक्स पर कहा, उनकी हालत बहुत गंभीर है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Jun 08, 2025, 11:27 AM IST

गिरिराज सिंह बोले- राहुल गांधी हार के मौसम वैज्ञानिक बन गए हैं और अपनी हार का अनुमान लगा रहे हैं

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "...राहुल गांधी नए तरीके के मौसम वैज्ञानिक बन चुके हैं, हार के मौसम वैज्ञानिक और वे अपनी हार का अनुमान लगा चुके हैं... जनता आज NDA के साथ इसलिए है क्योंकि आज हर गांव में सड़क है, बिजली है, स्वास्थ्य है और हर क्षेत्र में सरकार काम कर रही है। राहुल गांधी को यह मालूम है कि जनता NDA के साथ है इसलिए वे ऐसी भाषा बोल रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से उनमें कोई जान नहीं है।"
Jun 08, 2025, 11:24 AM IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मनीष कश्यप ने BJP से दिया इस्तीफा

मनीष कश्यप ने शनिवार 7 मई की रात एक फेसबुक लाइव कर ये जानकारी दी कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे रहे हैं।
Jun 08, 2025, 10:07 AM IST

रविशंकर प्रसाद बोले- पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हर देश में काफी गुस्सा है

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में ग्रुप-2 का प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली पहुंच गया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हम यूरोप के कई देशों में गए...पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हर देश में काफी गुस्सा है। यह बहुत अच्छी यात्रा थी। हम यूरोपीय संसद में भी गए। हमने थिंक टैंक और भारतीय समुदाय से मुलाकात की। भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और इसका असर भी हर जगह दिख रहा है। आतंकवाद के मुद्दे पर पूरा यूरोप भारत के साथ खड़ा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+