Breaking News LIVE: अल्लू अर्जुन के घर के बाहर हुई तोड़फोड़, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, 8 लोगों को पकड़ा
Breaking News Today (22 December 2024) Updates LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अपनी यात्रा पर कुवैत में हैं। आज पीएम मोदी की कुवैत के आमिर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से अलग-अलग बातचीत होगी। बता दें कि पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह दूसरी कुवैत यात्रा है। वहीं, उत्तर भारत में एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ गया है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के चलते राजस्थान समेत कई राज्यों में ठंड तेज हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
उनसे बड़ा निकम्मा डिप्टी सीएम आज तक नहीं देखा: तेजस्वी यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "उनसे बड़ा निकम्मा उपमुख्यमंत्री आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। वे कहते हैं RJD के लोग पेपर लीक कराते हैं, तो पकड़ो, हम पकड़ेंगे? सबूत दिखाएं, पकड़े और जेल में डाले। CBI, IT और ED के मदद से पकड़ें। इनकी कोई उपलब्धि है?... आज हत्या, लूट जारी है, बैंक लूटे जा रहे हैं, अपहरण हो रहा है। मैं इसकी सूची जारी करता हूं। ये लोग केवल दया पर उपमुख्यमंत्री बने हुए हैं... ये लोग बिहार का नुकसान कर रहे हैं।"
मुजाहिदीन जावेद मुंशी को कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर
पश्चिम बंगाल: अलीपुर कोर्ट ने कश्मीर में प्रतिबंधित संगठन 'तहरीक-ए-मुजाहिदीन' का सदस्य होने का संदेहास्पद जावेद मुंशी को 31 दिसंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया, जैसा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मांगा था। दक्षिण 24 परगना में जम्मू-कश्मीर पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ द्वारा संयुक्त अभियान में जावेद मुंशी को गिरफ्तार किया गया।
महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर
Prayagraj MahaKumbh 2025: महाकुंभ मेले की जोरो पर हैं तैयारियां, घोड़ों पर गश्त कर रही पुलिस, लगाए 2700 कैमरे
अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़ा एक्शन
दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 175 संदिग्ध लोगों की हुई पहचान
Sambhal: चंदौसी में मिली सैंकड़ों साल पुरानी बावड़ी
Uttar Pradesh: संभल के चंदौसी इलाके में स्थित सदियों पुरानी बाबरी में खुदाई का काम शुरू हो गया है।
इमारत हादसे में अब तक दो की मौत
Mohali: पंजाब के मोहाली में ढह गई बहुमंजिला इमारत, दूसरे दिन भी राहत कार्य जारी, ओनर्स के खिलाफ FIR
छात्रों ने ही भेजा स्कूल का धमकी भरा ईमेल
दिल्ली के रोहिणी में दो स्कूलों में बम धमकी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में पता चला कि दोनों स्कूलों को ईमेल एक ही स्कूल के दो अलग-अलग छात्रों ने भेजे थे। दोनों छात्रों ने परीक्षा रोकने के लिए यह ईमेल भेजा था, क्योंकि वे परीक्षा के पेपर के लिए तैयार नहीं थे। चूंकि वे दोनों छात्र थे, इसलिए उनकी काउंसलिंग की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया है।
नोएडा सेक्टर 65 में एक इमारत में लगी आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 65 में स्थित एक इमारत में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। DCP नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, "आज सुबह हमें आग लगने की सूचना मिली... सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। अभी अग्निशमन दल की लगभग 15 गाड़ियां मौके पर हैं और करीब 75 कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं... जल्द ही आग बुझा ली जाएगी। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।''
मोहाली बिल्डिंग हादसाः मकान मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज, एक लड़की की मौत
मोहाली हादसा न्यूज अपडेट: मोहाली बिल्डिंग हादसे में अभी भी मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मकान मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। दर्जन भर से ज्यादा लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
PM मोदी बोले- 'कुवैत के महामहिम अमीर से मिलकर खुशी हुई
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि कुवैत के महामहिम अमीर से मिलकर खुशी हुई। पीएम मोदी ने कहा, ''अरब खाड़ी कप के उद्घाटन समारोह के दौरान कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह से मिलकर खुशी हुई।''












Click it and Unblock the Notifications