LIVE: फडणवीस सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 39 MLA ने ली मंत्री पद की शपथ
Breaking News LIVE: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर स्थित राजभवन पहुंचे, जहां महाराष्ट्र सरकार के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जानकारी के मुताबिक, 39 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। रियल टाइम अपडेट से रूबरू रहने के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से...

LIVE Feed
39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
सीएम देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का पहला विस्तार कार्यक्रम नागपुर में पूरा हो चुका है। कार्यक्रम में कुल 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। कुल विधायकों में से बीजेपी के खाते से 19, शिवसेना के कोटे से 11 और एनसीपी कोटे से 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
महाराष्ट्र: शिवसेना नेता उदय सामंत ने राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर कहा, "...एकनाथ शिंदे ने 12 लोगों को मंत्री बनाया है। हम महाराष्ट्र की सेवा करेंगे और उनका नेतृत्व बढ़ाने के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति की जो सरकार काम कर रही है, उसके कामों को हम लोगों तक पहुंचाएंगे।"
महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या बोले मनोज तिवारी?
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा, "महाराष्ट्र बहुत अच्छी दिशा में है। महाराष्ट्र में एक ऐतिहासिक सरकार बनी है... महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए ये सरकार आज एक अच्छी गति से आगे बढ़ चली है... महाराष्ट्र की सरकार महाराष्ट्र को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएगी। एक नई आर्थिक व्यवस्था देखने को मिलेगी, ऐसा मेरा विश्वास है।"
प्रयागराज भूमि में एक महाकुंभ का आयोजन हो रहा है
महाकुंभ मेला 2025 पर यूपी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, "प्रयागराज भूमि में एक महाकुंभ का आयोजन हो रहा है जो देश के पीएम मोदी के संरक्षण में, यूपी सीएम के नेतृत्व में ऐसा दुनिया में कोई दूसरा उदाहरण नहीं है जहां 35 करोड़ लोग एक साथ एक स्थान पर एकत्रित हो जाए और उनको सुव्यवस्थित ढंग से सेवा, सम्मान और सुरक्षित घर तक पहुंच जाए ऐसा कार्यक्रम दुनिया का कोई देश आज तक नहीं कर पाया। जो कार्य यूपी की सरकार कर रही है तो मुझे गर्व है कि मैं उस सरकार का हिस्सा हूं। मैं इसी के लिए मध्य प्रदेश में सभी को आमंत्रित करने आया हूं...ये कार्यक्रम एकता का कार्यक्रम हैं..."
बार-बार चुनाव कराने से विकास कार्य बाधित होते हैं: बृजभूषण शरण सिंह
यूपी: एक राष्ट्र एक चुनाव पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "आजादी के बाद से देश में एक साथ चुनाव होते रहे हैं, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। अनुच्छेद 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग कांग्रेस ने किया और चुनी हुई सरकारें गिरा दी गईं... पीएम मोदी और केंद्र सरकार ने देश हित में यह फैसला लिया है... बार-बार चुनाव कराने से विकास कार्य बाधित होते हैं...''
कांग्रेस नेता विनेश फोगाट का बयान
खनौरी बॉर्डर पर कांग्रेस नेता विनेश फोगट ने कहा, "वह (किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल) दूसरों के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं...मैं पंजाब, हरियाणा और पूरे देश के लोगों से इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का आग्रह करती हूं...देश में आपातकाल जैसी स्थिति है...सरकार को इसका समाधान निकालना होगा। प्रधानमंत्री मोदी बहुत बड़े-बड़े भाषण देते हैं, कल भी उन्होंने संसद में भाषण दिया, लेकिन अब भाषण देने के अलावा भी कुछ करना होगा...हम सभी को यह दिखाने के लिए आगे आने की जरूरत है कि हम एकजुट हैं..."
प्रदर्शन की मांगें एक ही हैं- किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी
खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा, "प्रदर्शन की मांगें एक ही हैं। वे (किसान) चुपचाप विरोध कर रहे हैं, लेकिन कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है। सरकार को किसानों को बातचीत के लिए बुलाना चाहिए और समाधान निकालना चाहिए। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि जो लोग पहले (तीन कृषि कानूनों के खिलाफ) विरोध में शामिल थे, अगर वे इस विरोध में शामिल होते हैं, तो विरोध का वजन बढ़ जाएगा।"
AAP की अंतिम सूची, 38 लोगों का ऐलान
AAP ने दिल्ली चुनाव 2025 के लिए 38 उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची जारी की। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से, मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से, मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से, मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से, सत्येन्द्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, दुर्गेश पाठक राजिंदर नगर से, रमेश पहलवान कस्तूरबा नागा से चुनाव लड़ेंगे। नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन, सदर बाजार से सोम दत्त, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, तिलक नगर से जरनैल सिंह।
निलंबित अधिकारी के घर अकूत दौलत
नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अधिकारी के घर विजिलेंस की रेड, 60 लाख के गहने समेत मिली अकूत दौलत
संभल 46 साल पुराने मंदिर में पूजा
संभल में मिला 46 वर्ष से बंद पड़ा मंदिर, साफ-सफाई के बाद आज सुबह हुई आरती
आरोपी निकिता की गिरफ्तारी पर अतुल के पिता का बयान
समस्तीपुर, बिहार: अतुल सुभाष आत्महत्या मामला | आरोपी निकिता सिंघानिया, निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया की गिरफ्तारी पर मृतक अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी कहते हैं, "हमें नहीं पता कि उसने हमारे पोते को कहां रखा है। क्या उसे मार दिया गया है या वह जीवित है? हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते। मैं चाहता हूं कि मेरा पोता हमारे साथ रहे...मैं आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को धन्यवाद देता हूं
More From
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications