नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अधिकारी के घर विजिलेंस की रेड, 60 लाख के गहने समेत मिली अकूत दौलत
Noida News: विजिलेंस की टीम ने नोएडा विकास प्राधिकरण के ओएसडी रहे रवींद्र सिंह यादव के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी नोएडा और इटावा स्थित ठिकानों पर की गई है। 18 घंटे तक चली इस छापेमारी में रवींद्र यादव के घर से 60 लाख के गहने और 2.5 लाख कैश समेत अकूत दौलत बरामद हुई है।
आजतक की खबर के मुताबिक, नोएडा विकास प्राधिकरण के ओएसडी रहे रवींद्र सिंह यादव पर यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। फिलहाल रवींद्र यादव निलंबित चल रहे हैं। शनिवार 14 दिसंबर को विजिलेंस की टीम उनके नोएडा स्थित आवास और इटाव में स्थित स्कूल पर पहुंची थी।

खबर के मुताबिक, रवींद्र यादव के खिलाफ जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था। जिसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इस मामले में यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियन के तहत यूपी विजिलेंस डिपार्टमेंट ने एफआईआर दर्ज की थी। वहीं, अब इस मामले में कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद यह रेड की कार्रवाई की गई।
यूपी विजिलेंस डिपार्टमेंट के मेरठ सेक्टर की टीमों ने शनिवार 14 दिसंबर को रवींद्र यादव के नोएडा स्थित घर और इटावा स्थित स्कूल की तलाशी ली। सर्च के दौरान नोएडा के सेक्टर-47 में स्थित इस प्रॉपर्टी की वर्तमान कीमत करीब 16 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें मौजूद घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमत करीब 37 लाख रुपए है।
इतना ही नहीं, रवींद्र यादव के घर सर्च के दौरान 60 लाख से अधिक के जेवर और 2.5 लाख कैश बरामद हुआ। विजिलेंस टीम को घर से पासपोर्ट भी मिल हैं। वहीं, अब विजिलेंस की टीम रवींद्र यादव व उनके परिजनों द्वारा की गईं विदेश यात्राओं की जानकारी भी जुटा रही है।
स्कूल की जमीन और बिल्डिंग की कीमत भी करीब 15 करोड़ रुपये है। रवींद्र के बेटे निखिल यादव स्कूल सोसायटी के अध्यक्ष हैं। संस्था में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग सिस्टम है, जिसमें उपकरण और फर्नीचर है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये है। यह छात्रों के परिवहन के लिए दस बसें चलाता है।
बता दें कि रवींद्र यादव के पास दो चार हरिया वाहनों (इनोव और क्विड) के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों में 6 अकाउंट, पॉलिसियों व इन्वेस्टमेंट से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं। विजिलेंट टीम इनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications