संभल में मिला 46 वर्ष से बंद पड़ा मंदिर, साफ-सफाई के बाद आज सुबह हुई आरती

संभल में भगवान शिव और हनुमान का मंदिर लुप्त मंदिर प्राप्त हुआ है। इस मंदिर के सामने आने के बाद इसकी सफाई की गई और आज सुबह मंदिर में आरती की गई। तकरीबन 46 वर्ष बाद इस मंदिर का पता चला है। पुराने मंदिर का पता उस वक्त चला जब प्रशासन की टीम हिंसा वाली जगह पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाने पहुंची थी। मंदिर का ताला खोलने के बाद इसके भीतर साफ-सफाई की गई। मंदिर में आज सुबह की शुरुआत आरती और पूजा-पाठ के साथ हुई है।

मंदिर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में शिवलिंग, नंदी की प्रतिमा और हनुमान जी की प्रतिमा मिली थी। बताया जा रहा है कि 1976 से यह मंदिर खुला नहीं था। अहम बात यह है कि इस पूरी घटनाक्रम के बाद भी इलाके में शांति और सौहार्द कायम है।

temple

संभल के इस शिव मंदिर में 46 वर्ष के बाद पूजा-अर्चना शुरु हुई। सुबह से ही यहां श्रद्धालु पहुंचने लगे, मंदिर की सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमें इस बात की जानकारी थी कि यहां मंदिर है, लेकिन यह बंद था। स्थानीय महिला ने बताया कि यहां कई ऐसे मंदिर हैं जो बंद पड़े हैं। संभल के दीपासराय इलाके में बंद पड़े इस मंदिर के खुलने से लोग काफी खुश हैं।

इससे पहले शनिवार को डीएम ने मंदिर का दरवाजा खुलवाया था। स्थानीय निवासी ने बताया कि मैं यहां 20 वर्ष से रह रहा हूं, यहां हिंदू परिवार रहता था। लेकिन किसी कारण की वजह से वह यहां से चले गए। मंदिर के पास ही एक कुंवा भी मिला है, जिसकी फिर से साफ-सफाई की जा रही है।

संभल में 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी, यहां जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी। जिसके बाद प्रशासन ने यहां अतिक्रमण अभियान की शुरुआत की। अभियान के दौरान ही इस मंदिर का पता चला।

यहां के सीओ का कहना है कि इस जगह पर पहले हिंदू परिवार रहता था, लेकिन वह यहां से चला गया। अतिक्रमण अभियान हटाने के दौरान मंदिर का पता चला। जिसका दरवाजा खुलवाया गया और इसकी साफ-सफाई की गई।

मंदिर के ठीक सामने कुआं पाया गया है, इसपर सीमेंट की चादर थी। स्थानीय प्रशासन ने इसे जब खुदवाना शुरू किया तो कुआं पाया गया। फिलहाल मंदिर में पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+