Live: INIDA गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर AAP-कांग्रेस की कल होगी अगली बैठक

Breaking News Live Updates: तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्षअन्नामलाई पर केस दर्ज हुआ है, उन पर दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का आरोप है। तो वहीं दूसरी ओर पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से ठिठुर रहा है, कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।

Breaking News Live

सियासी गलियारों की बात करें तो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में J-K के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला को ED ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। पढ़ें देश दुनिया की तमाम खबरें इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 11, 2024, 5:10 PM IST

AAP-कांग्रेस की कल बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर INIDA गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर AAP-कांग्रेस की कल अगली बैठक होगी।
Jan 11, 2024, 5:08 PM IST

बेटे की हत्यारी मां सूचना सेठ की मेडिकल जांच

गोवा के होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ को आज पुलिस नियमित मेडिकल जांच के लिए ले गई। बाद में उसे वापस गोवा के कैलंगुट पुलिस स्टेशन लाया गया।
Jan 11, 2024, 5:07 PM IST

सीट बंटवारे पर क्या बोले नीतीश

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट बंटवारे के सवाल पर बोले बिहार के सीएम नीतीश कुमार, 'सबकुछ समय पर हो जाएगा, चिंता मत कीजिए'
Jan 11, 2024, 5:07 PM IST

एनआईए का 32 स्थानों पर छापा

एनआईए ने 3 आतंकी-गैंगस्टर मामलों में 4 राज्यों, 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 32 स्थानों पर छापे मारे। रेड में हथियार, गोला-बारूद सहित नकदी जब्त की गई है। एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और अन्य तीन अलग-अलग आतंकी-गैंगस्टर मामलों में छापेमारी की।
Jan 11, 2024, 5:04 PM IST

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' ममता बनर्जी का पत्र

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर उच्च स्तरीय समिति को पत्र लिखकर कहा, "मुझे खेद है कि मैं 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की अवधारणा से सहमत नहीं हो सकती।"
Jan 11, 2024, 4:28 PM IST

अंगोला में विधु पी नायर भारत के राजदूत नियुक्त

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि विधु पी नायर, जो वर्तमान में तुर्कमेनिस्तान में भारत के राजदूत हैं, उनको अंगोला में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
Jan 11, 2024, 4:26 PM IST

पीएम मोदी की मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, "मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। हमारी बातचीत के दौरान, मैंने पवित्र चादर पेश की, जिसे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान प्रतिष्ठित अजमेर शरीफ दरगाह पर रखा जाएगा।"
Jan 11, 2024, 3:24 PM IST

महबूबा मुफ्ती की गाड़ी का एक्सीडेंट

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की गाड़ी का एक्सीडेंट, महबूबा मुफ्ती और उनके सुरक्षा अधिकारी सुरक्षित
Jan 11, 2024, 3:03 PM IST

दिल्ली में भूकंप

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
Jan 11, 2024, 1:35 PM IST

12 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट के 827 केस

देश के 12 राज्यों में फैला कोरोना वायरस का नए वैरिएंट JN.1, अभी तक कुल 827 केस मिले, सबसे ज्यादा 250 मामले अकेले महाराष्ट्र में
Jan 11, 2024, 12:47 PM IST

देश आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा: सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि हमारा देश आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। हम अपने देश की प्रगति में मदद करने के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों तरह से एक स्थिर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
Jan 11, 2024, 12:02 PM IST

2026 में पहली बुलेट ट्रेन सूरत से चलेगी: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में कहा, "बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बहुत तेजी से काम चल रहा है। 270 किमी काम पूरा हो गया है और 2026 में पहली बुलेट ट्रेन सूरत से बिलिमोरा के बीच चलने की पूरी तैयारी है।"
Jan 11, 2024, 11:24 AM IST

नवाब मलिक की अंतरिम जमानत छह महीने के लिए बढ़ी

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की अंतरिम जमानत छह महीने के लिए बढ़ा दी है।
Jan 11, 2024, 10:46 AM IST

सर्दी का सितम, राजस्थान के सीकर में माइनस -0.5 तापमान, दिल्ली भी ठंड से कांपी

उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। राजस्थान के सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के सफदरजंग 5.8 और लोधी रोड पर 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
Jan 11, 2024, 9:35 AM IST
उत्तर प्रदेश

IIT कानपुर के छात्र ने की आत्महत्या

IIT कानपुर के हॉस्टल में एमटेक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस कर रही है घटना की जांच।
Jan 11, 2024, 9:12 AM IST

दिल्ली आने वाली राजधानी समेत 24 ट्रेनें लेट

कोहरे ने लगाई रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक, दिल्ली आने वाली राजधानी समेत 24 ट्रेनें लेट
Jan 11, 2024, 8:56 AM IST
तमिल नाडु

अन्नामलाई के खिलाफ केस दर्ज

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ धर्मपुरी पुलिस ने केस दर्ज किया है, उन पर दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+