Train Late: कोहरे ने लगाई रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक, दिल्ली आने वाली राजधानी समेत 24 ट्रेनें लेट

Train Late: उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरे ने पिछले कई दिनों से रेलवे की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया हैं। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें देरी से पहुंची हैं।

भुवनेश्वर से आने वाली एक राजधानी एक्सप्रेस 2.45 घंटे की देरी से आई। कुछ ट्रेनें 6 घंटे से लेकर 4:30 घंटे की देरी से चल रही है। उत्तर भारत में लगातार शीत लहर और दिन के अधिकांश समय शहरों में कोहरा छाया रहने से रेलवे सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

Train Late

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली 24 ट्रेनें देरी से पहुंची है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, कम से कम पांच ट्रेनें 4 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही हैं, जिनमें सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस, कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र मेल, आज़मगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस और अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनें लगभग 3 घंटे की देरी से आने की संभावना है, जबकि अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से आने की उम्मीद है।

12 ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे तक लेट

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, राजेंद्रनाग-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मां बेल्ही देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस, चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस और इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें लगभग एक से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं।

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ठंड से लेकर गंभीर ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उसके बाद उसमें कमी आने की उम्मीद है।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 9-12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 13-16 डिग्री के बीच तापमान रहने की उम्मीद है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में न्यूनतम तापमान 6-15 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+