Delhi: 'बांग्लादेश जाकर लूंगा एक्शन', एयरपोर्ट पर पकड़ा गया हिंदू अफसर का हत्यारा, डिपोर्ट होते ही दी धमकी!
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों ने मिलकर बांग्लादेश के एक वांछित अपराधी, अहमद रजा हसन मेहदी, की साजिश को नाकाम कर दिया है। यह आरोपी अवैध तरीके से यूरोप भागने की फिराक में था, लेकिन फ्लाइट पकड़ने से पहले ही उसे दबोच लिया गया।
पकड़ा गया आरोपी बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध है। सुरक्षा एजेंसियों ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया है। आइए जानतें हैं क्या है इस पूरे हत्याकांड का भयानक सच:

कौन है अहमद रजा हसन मेहदी?
अहमद रजा हसन मेहदी बांग्लादेश के हबीगंज जिले का एक स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर और नेता है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में बांग्लादेश में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान वह काफी सक्रिय था। मेहदी पर आरोप है कि उसने अपनी टीम के साथ मिलकर एक हिंदू पुलिस अधिकारी की बेरहमी से हत्या की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि मेहदी ने एक वीडियो में खुद इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
SI संतोष चौधरी की नृशंस हत्या की पूरी कहानी
यह घटना 5 अगस्त 2024 की है, जिस दिन शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और भारत आ आई थीं। उसी दिन बनियाचांग पुलिस स्टेशन में हिंसक भीड़ ने धावा बोल दिया। भीड़ ने SI संतोष चौधरी को पकड़ा और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मानवता को शर्मसार करते हुए उनकी लाश को एक पेड़ से लटका दिया गया।
BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, संतोष चौधरी को उनकी पहचान के कारण खास तौर पर निशाना बनाया गया था। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी शादी को मात्र 10 महीने हुए थे। दुखद बात यह है कि उनकी मौत के तीन महीने बाद उनके बेटे का जन्म हुआ, जिसने अपने पिता को कभी नहीं देखा।
दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसे पकड़ा गया हत्यारा
इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने मेहदी को यूरोप जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही रोक लिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हिरासत में लिए जाने के बाद मेहदी ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया और दावा किया कि वह सुरक्षित है और वापस लौटकर कानूनी कार्रवाई करेगा। हालांकि, अधिकारियों ने पुख्ता सबूतों के आधार पर उसे तुरंत बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया, जहाँ उसे वहां की कानून व्यवस्था का सामना करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications