Train Accident LIVE: घायलों से मिले बंगाल राज्यपाल, ममता ने साधा केंद्र पर निशाना

Kanchenjunga Express Train Accident LIVE पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के कई कोच क्षतिग्रस्त हो गए।। रेलवे बोर्ड के अनुसार, सिग्नल की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ।

रेल दुर्घटना में लोको पायलट और गार्ड की मौत हो गई। वहीं, कई यात्रियों की भी जान गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Breaking News Live Updates

अगर देश के मौसम की बात करें तो पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है, कई राज्यों में पारा 45 पार ही चल रहा है तो वहीं दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो रही है क्योंकि यहां पर मानसून सक्रिय है।यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 17, 2024, 11:46 PM IST

ओम बिरला से मिले अमित शाह-जेपी नड्डा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के घर पर उनसे मुलाकात की।
Jun 17, 2024, 11:22 PM IST

एनी राजा बोलीं- पार्टी फैसला लेगी मैं चुनाव लड़ूं या नहीं

वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली एनी राजा ने कहा कि राहुल और कांग्रेस ने फैसला लिया और ऐलान कर दिया कि वो रायबरेली की सीट रखेंगे और वायनाड की सीट को छोड़ेंगे। मैं वहां से चुनाव लड़ूंगी या नहीं यह पार्टी का फैसला होगा। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लिहाजा हमारे पास चर्चा के लिए काफी समय है।
Jun 17, 2024, 10:34 PM IST

रायबरेली से दोबारा नहीं जीत सकते

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि अगर वह रायबरेली से दोबारा लड़ते हैं तो जीत नहीं सकते हैं। प्रियंका कहती थीं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। उन्हें यहां चुनाव लड़ना चाहिए।
Jun 17, 2024, 9:34 PM IST

बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने साधा सीएम ममता पर निशाना

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "ज्यादातर घायलों की स्थिति में सुधार हुआ है। 3 घायल ICU में है और एक बच्ची PICU में है... शुरूआती जांच में पता चला है कि मानवीय गड़बड़ी की वजह से ये हादसा हुआ है... मैं पहले ही कह चुका हूं कि ये समय ऐसा नहीं है कि हम इसमें राजनीति करें या एक-दूसरे पर सवाल उठाएं... हम नहीं चाहते कि इस समय कोई राजनीति हो... उनके(ममता बनर्जी) मुख्यमंत्री बनने के बाद जब उन्हीं की पार्टी के नेता रेलवे मंत्री बने थे तो उन्होंने संसद में कहा था कि उन्होंने रेलवे को ICU से बाहर निकाला। ये बात उन्हीं की पार्टी के नेता ने कही थी।"
Jun 17, 2024, 8:35 PM IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पहुंचे अस्पताल

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में घायलों से मुलाकात की।
Jun 17, 2024, 7:36 PM IST

राहुल गांधी रायबरेली से रहेंगे सांसद,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "राहुल गांधी ने 2 सीटों पर लोकसभा चुनाव जीता है। जिसके चलते उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी को रायबरेली की सीट रखनी चाहिए...वायनाड से खाली सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी..."
Jun 17, 2024, 6:55 PM IST

घायलों से मिली ममता बनर्जी

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में घायलों से मुलाकात की।
Jun 17, 2024, 6:51 PM IST

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बयान

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "जब मैं रेल मंत्री थी, मैंने 2-3 बड़ी रेल दुर्घटनाएं देखीं। उसके बाद मैंने सुनिश्चित किया कि टक्कर रोधी उपकरण तैयार हो जिसके बाद ट्रेनों की टक्कर बंद हो गई थी। आज रेलवे में क्या हो रहा है, कोई नहीं जानता...रेल मंत्रालय में कई मुद्दे हैं। अलग से रेलवे बजट बंद कर दिया गया है और इस विभाग को अब पर्याप्त महत्व नहीं मिल रहा है। मैं रेलवे के बारे में सब जानती हूं, कुछ भी नया नहीं किया गया है।"
Jun 17, 2024, 5:59 PM IST

दो रेलवे कर्मचारियों सहित 9 की मौत

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 7 यात्री और 2 रेलवे कर्मचारी शामिल हैं।
Jun 17, 2024, 4:52 PM IST

अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचे

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचने के बाद कहा, "रेलवे सुरक्षा आयोग गहन जांच करेगा। बचाव अभियान समाप्त हो गया है और अब रेल यातायात के बहाली पर काम हो रहा है। हम इस दुर्घटना के पीछे के कारण की जांच कर भविष्य के लिए उचित निवारक उपाय करेंगे।"
Jun 17, 2024, 4:25 PM IST

दुर्घटना को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

दुर्घटना के बाद से इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हादसा कैसे हुआ? पटरी पर खड़ी ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर कैसे मार दी? इस भीषण ट्रेन हादसे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेन के लोको पायलट ने सिग्नल को नजरअंदाज कर दिया था, इस कारण ये भयंकर हादसा हुआ।
Jun 17, 2024, 3:42 PM IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पश्चिम बंगाल पहुंचे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। वे जल्द ही दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना स्थल के लिए रवाना होंगे।
Jun 17, 2024, 2:36 PM IST

19 ट्रेनें रद्द की गईं

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 19 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
Jun 17, 2024, 2:35 PM IST

राहुल गांधी ने पीड़ितों की मौत पर शोक जताया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा: "पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Jun 17, 2024, 2:28 PM IST

क्या होता है रेलवे का 'कवच' सिस्टम, क्यों नहीं आया काम?

इस घटना में मारे गए लोगों में मालगाड़ी के ड्राइवर, असिस्टेंट ड्राइवर और कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद एक बार फिर से रेलवे का 'कवच' सिस्टम को लेकर बातें होन लगी है।
Jun 17, 2024, 2:27 PM IST

इस वजह से हुआ हादसा

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास टक्कर इसलिए हुई क्योंकि एक मालगाड़ी ने सिग्नल की अनदेखी की और कंचनजंघा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी, जो अगरतला से सियालदह जा रही थी।
Jun 17, 2024, 1:58 PM IST

भारत में 29 सालों में रोंगटे खड़े करने वाले ये 14 रेल हादसे

India Biggest Train Tragedy: बंगाल के सिलीगुड़ी में सोमवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे ने भारतीय रेलवे के इतिहास के सबसे बड़े ट्रेन दुर्घटनाओं की याद को ताजा कर द‍िया है। आइए हम आपको रूबरू कराते हैं भारत के सबसे बड़े ट्रेन दुर्घटनाओं से....
Jun 17, 2024, 1:49 PM IST

ट्रैक को साफ किया जा रहा

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग सांसद राजू बिस्ता ने रुइधासा में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया, उन्होंने कहा, "ट्रेन के जो डिब्बे सही स्थिति में थे, उनमें इंजन लगाकर सियालदह भेज दिया गया है। हमारी प्राथमिकता ट्रैक को साफ करना है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं।"
Jun 17, 2024, 1:07 PM IST

रेल दुर्घटना में सहायता राशि का ऐलान

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
Jun 17, 2024, 1:03 PM IST

बचाव अभियान पूरा हो गया

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा, "बचाव अभियान पूरा हो गया है। सिग्नल की अनदेखी करने वाले लोको पायलट की मौत हो गई है और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की भी जान चली गई है। अगरतला-सियालदह मार्ग पर सभी रेलवे स्टेशनों पर सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं।"
Jun 17, 2024, 11:46 AM IST

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सियालदह स्टेशन पर एक विशेष हेल्पलाइन बूथ बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर हैं:- 03323508794, 033-23833326
Jun 17, 2024, 11:44 AM IST

अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए दार्जिलिंग रवाना हो गए हैं।
Jun 17, 2024, 11:28 AM IST

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंच रही बसें

उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय ने बताया कि सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम की 10 बसें दुर्घटनास्थल के लिए रवाना की गई है।
Jun 17, 2024, 11:20 AM IST

पांच यात्रियों की मौत

बंगाल रेल हादसे में दार्जिलिंग पुलिस के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने बताया कि पांच यात्रियों की मौत हो गई है और 20-25 घायल हो गए हैं। स्थिति गंभीर है। हादसा तब हुआ जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।"
Jun 17, 2024, 10:13 AM IST

मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी, कई लोगों के घायल होने की आशंका।
Jun 17, 2024, 10:08 AM IST

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।"
Jun 17, 2024, 10:07 AM IST

देशभर में मनाई जा रही है बकरीद, लखनऊ में सुरक्षा कड़ी

लखनऊ में सुरक्षा कड़ी है। ज्वाइंट CP लॉ एंड ऑर्डर उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज 1100 से ज्यादा मस्जिद और ईदगाह में सुबह 6 से 12 बजे तक नमाज़ पढ़ी जाएगी। हमें अतिरिक्त पुलिस बल प्राप्त हुआ है, 16 कंपनी PAC और दो कंपनी RAF की लगाई गई हैं... ईदगाह की ओर भीड़ बढ़ती है तो हम पहले 4 व्हीलर और फिर 2 व्हीलर डायवर्ट कर रहे हैं।
Jun 17, 2024, 8:39 AM IST

यौन उत्पीड़न केस

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा से आज 11 बजे पूछताछ करेगी CID। मालूम हो कि येदियुरप्पा पर POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+