Breaking News LIVE: दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर निकाला कैंडल मार्च
Breaking News UPDATES: केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान आज 5वें दिन में प्रवेश कर गया। मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। भारतीय सेना के जवानों ने खोज और बचाव अभियान को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार अस्थायी सड़कों और ब्रिज का निर्माण कर रही है।
वहीं दूसरी ओऱ अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी से भारतीय मूल की कमला हैरिस राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। 1 अगस्त से शुरू हुए चुनाव में 28 घंटे बाद ही उन्हें पार्टी के 2350 से ज्यादा डेलीगेट्स का समर्थन मिल गया है।
देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए वन इंडिया डॉट कॉम के साथ।

LIVE Feed
छत्तीसगढ़ के डीजीपी को मिला सेवा विस्तार
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अशोक जुनेजा, आईपीएस पुलिस महानिदेशक (एचओपीएफ), छत्तीसगढ़ को 4 अगस्त, 2024 से आगे 6 महीने की अवधि के लिए सेवा विस्तार देने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
'राज्यपालों का सम्मेलन' संपन्न
राष्ट्रपति भवन में आज दो दिवसीय 'राज्यपालों का सम्मेलन' संपन्न हुआ। अपने समापन भाषण में राष्ट्रपति ने आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए गठित राज्यपालों के समूहों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपालों द्वारा दिए गए सुझावों को आगे बढ़ाया जाएगा। उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी समापन सत्र को संबोधित किया।
पूर्व आईएएस पूजा खेडकर की मां जेल से रिहा
पुणे: पूर्व आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे अतिरिक्त सत्र न्यायालय से जमानत दिए जाने के बाद येरवडा सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें पिछले महीने पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक स्थानीय किसान को धमकाने के आरोप में पौड पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
आशा किरण आश्रय गृह मामले में सौरभ भारद्वाज ने पूछे सवाल
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "जिस अफसर को केंद्र सरकार और उपराज्यपाल ने आशा किरण आश्रय गृह का प्रशासक बनाया उस अफसर को CBI ने 2016 में रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। 5 साल तक ये अफसर निलंबित भी रहे। मेरा उपराज्यपाल से केवल एक ही सवाल है कि उन्होंने किस आधार पर ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को इतने संवेदनशील मामले में प्रशासक बना दिया? ऐसी जगह पर इस तरीके के आदमी को लगाने के पीछे क्या कारण था। 2 दिन बाद भी उनको निलंबित नहीं किया गया। उपराज्यपाल किस बात का इंतजार कर रहे हैं? कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?"
राहुल गांधी के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
जयपुर, राजस्थान: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक्स के "ईडी छापे की योजना" वाले पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "वायनाड के लोग पूछ रहे हैं कि आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट भेजी गई थी, केंद्र सरकार ने भी जानकारी दी थी, फिर उन्होंने इस मुद्दे (वायनाड भूस्खलन) की गंभीरता को क्यों नहीं समझा? वह इतने गंभीर मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। इस तरह की राजनीति अच्छी नहीं है।"
बेकरी पर कार्रवाई पर फैजाबाद सांसद का बयान
नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई पर फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद कहते हैं, "मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) की यह बहुत पुरानी विचारधारा है और हम नहीं बता सकते कि मुसलमानों, यादवों से उनकी क्या दुश्मनी है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। भारतीय जनता पार्टी को ऐसी वीभत्स, शर्मनाक घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।"
संसद सुरक्षा भंग केस पर सुनवाई
संसद सुरक्षा भंग मामला: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद सुरक्षा भंग मामले में छह आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। दिल्ली पुलिस ने मई महीने में आरोपपत्र दाखिल किया था। दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के तहत अभियोजन के लिए अपेक्षित मंजूरी दाखिल कर दी है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को तय की है।
'जब तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार साथ थे, तब वे सामाजिक न्याय के मुद्दे पर मुखर थे'
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि, "जब तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार साथ थे, तब नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के मुद्दे पर मुखर थे। जातिगत सर्वे कराया गया और उसके आधार पर आर्थिक और सामाजिक स्थितियों का मूल्यांकन किया गया और आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई। लेकिन, मजेदार बात यह है कि 31 जुलाई को मेरे अतारांकित प्रश्न के जवाब में कहा गया कि यह राज्य का मामला है। कोई न कोई झूठ जरूर बोल रहा है। या तो नीतीश कुमार ने प्रस्ताव नहीं भेजा है या फिर यहां (केंद्र स्तर पर) कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर हम इसे (आरक्षण को) 9वीं अनुसूची में जोड़ दें, तो इसे न्यायिक संरक्षण मिल जाएगा।
बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर पुलिस बल के साथ बुलडोजर पहुंचा। सोहावल SDM अशोक कुमार ने कहा, "बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है और बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।"
पटना:
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने SC-ST में क्रीमी लेयर के बारे में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा, "मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। OBC पहले ही खत्म हो चुका है और अब आप SC-ST में क्रीमी लेयर की बात कर रहे हैं। SC-ST के 1.3% लोगों के पास जमीन भी नहीं है। वे किसान नहीं हैं और उनके पास रोजगार भी नहीं है। इसपर सदन में व्यापक चर्चा की जरूरत है, सर्वदलीय बैठक हो और अगर जरूरत हो तो अध्यादेश लाया जाए।
भारत में कृषि से जुड़ी शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ा एक मजबूत इकोसिस्टम बना हुआ है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के ही 100 से ज्यादा रिसर्च संस्थान हैं, भारत में कृषि और उससे संबंधित विषयों की पढ़ाई के लिए 500 से ज्यादा कॉलेज हैं। भारत में 700 से ज्यादा कृषि विज्ञान केंद्र हैं जो किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने में मदद करते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
बेंगलुरु:
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "इस MUDA घोटाले में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ जिस तरह के आरोप सामने आए हैं, वे बहुत गंभीर हैं। आज तक सरकार की ओर से इन आरोपों को खारिज करने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया है... यह बहुत स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री और उनका परिवार कार्यकारी निर्णयों के प्रत्यक्ष लाभार्थी हैं, जिससे उन्हें अवैध, अनैतिक रूप से करोड़ों रुपये का लाभ हुआ है। जिस तरह से अधिग्रहण किया गया, जिस तरह से मुआवज़ा वितरित किया गया और जिस तरह से 14-15 साइटें मुख्यमंत्री की पत्नी को वितरित की गईं, वे सभी बड़े घोटाले की ओर इशारा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications