LIVE: महाराष्ट्र के बदलापुर रेलवे स्टेशन पर 10 घंटे बाद ट्रेन सेवाएं बहाल, ट्रैक से हटे प्रदर्शनकारी
Breaking News LIVE UPDATES: कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है, इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि ये गंभीर मामला देशभर के स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से भी जुड़ा है।
तो वहीं मुंबई में आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगे। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सेवाएं बहाल
महाराष्ट्र के ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने करीब 10 घंटे तक रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों और सरकार के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। रेलवे ट्रैक खाली करने के बाद बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला
महाराष्ट्र: बदलापुर की एक स्कूल में बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने ट्वीट किया, "बदलापुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की तेजी से जांच की जाएगी और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया जाएगा और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी अभियोजक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।"
मंकीपॉक्स वायरस पर निदेशक NCDC का बयान
दिल्ली: मंकीपॉक्स वायरस पर DGHS और निदेशक, NCDC, डॉ. अतुल गोयल ने कहा, "यह बीमारी त्वचा से त्वचा के संपर्क और यौन संपर्क से भी फैलती है। घबराने की कोई बात नहीं है, हमें नहीं लगता कि इसके बहुत ज़्यादा मामले होंगे। पिछली बार 2022-2023 के बीच 30 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 12 लोग विदेश से आए थे और बाकी भी विदेशी थे जो भारत में रह रहे थे। हम इसके लिए तैयार हैं।"
बदलापुर में पथराव, रेलवे स्टेशन पर लोगों ने किया उपद्रव
बदलापुर के एक स्कूल में बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के विरोध में यहां एकत्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद बदलापुर रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों को पुलिस पर पथराव करते देखा गया।
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP कैंडिडेट्स के नाम घोषित
भाजपा ने विभिन्न राज्यों से राज्यसभा के आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बिहार के वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीब भट्टाचार्जी को बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में कैंडिडेट बनाया है।
सिक्किम के गंगटोक भूस्खलन की बड़ी घटना
सिक्किम में आज सुबह लगभग 7:30 बजे सिंगतम शहर के पास बलुतर में एनएचपीसी चरण 5 बांध स्थल पर एक बड़ा भूस्खलन की घटना हुई। छह आवासीय घरों के साथ एनएचपीसी की एक जीआईएस इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है। सिंगतम डिक्चू सड़क पर बड़ी दरारें बन गई हैं, जिससे भूस्खलन हो रहा है। सड़क दुर्गम है। सीमा सड़क संगठन ने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है। बीआरओ ने आश्वासन दिया है कि सड़क को जल्द से जल्द चालू किया जाएगा: गंगटोक के जिला मजिस्ट्रेट तुषार निखारे
जयराम रमेश ने कहा
UPSC द्वारा सीधी भर्ती पर कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा, "ये सीधी बहाली 45 पदों के लिए थी। ये पहले UPSC के माध्यम से होता थे। पहली बार एक साथ सीधी भर्ती थी। पिछले 4 साल में कुछ 50-60 लोग सीधी भर्ती से आए हैं। ये सरकार के आदेश पर किया था।
रायबरेली हत्याकांड पर बोले राहुल गांधी
रायबरेली में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या के मामले पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "यहां पर जो सभी लोग हैं वो न्याय मांग रहे हैं क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है। पूरे परिवार को धमकाया गया है, एक व्यक्ति को मारा गया है लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछे सवाल
कोलकाता रेप और मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस से सख्त सवाल किए हैं। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि देर रात तक FIR क्यों नहीं दर्ज हुई? जब एफआईआर में अननेचुरल डेथ का जिक्र है, लेकिन मामला आत्महत्या का बताया जा रहा था तो उस वक्त प्रिंसिपल क्या कर रहे थे।
Kolkata: SC में सुनवाई आज, वित्तीय मामलों की जांच करेगी SIT
Kolkata Doctor Murder: SC में सुनवाई आज, वित्तीय मामलों की जांच को SIT टीम तैयार, BJP ने बताया ममता की चाल












Click it and Unblock the Notifications