आरजी कर मेडिकल कॉलेक के जूनियर डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, OPD रहेंगी निलंबित

Breaking News LIVE: हरियाणा चुनाव 2024 के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है तो वहीं पीएम मोदी आज कश्मीर दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर वार किए।

तो वहीं दूसरी ओर आज भारत-बांग्लादेश के बीच आज से चेन्नई में पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ है, जिसे लेकर कुछ राजनेताओं ने विरोध जताया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News LIVE

LIVE Feed
Sep 19, 2024, 11:15 PM IST

कोलकाता: जूनियर डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल

पश्चिम बंगाल: आरजी कर बलात्कार और हत्या मामला | पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर कल अपनी हड़ताल वापस लेंगे। शनिवार को काम पर लौटेंगे। आपातकालीन सेवाएं फिर से शुरू होंगी लेकिन ओपीडी सेवाएं निलंबित रहेंगी।
Sep 19, 2024, 10:19 PM IST

बिहार: दीवार गिरने से 2 बच्चों की हुई मौत

बिहार के सारण से है, जहां रूपगंज के काठिया बाबा मंदिर की चारदीवारी ढह गई और दीवार के पास बाढ़ के पानी में नहा रहे 3 बच्चों पर गिर गई।इस घटना में दो बच्चों की जान चली गई और एक अन्य बच्चा घायल हो गया।
Sep 19, 2024, 10:17 PM IST

हेमंत सोरेन की सरकार जाने की शुरू हो गई उल्टी गिनती: हिमंत सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कल गृह मंत्री परिवर्तन यात्रा शुरू करने के लिए संथाल परगना आएंगे...ये परिवर्तन यात्रा पूरे झारखंड में हर परिमंडल से शुरू होगा और वही परिमंडल में समाप्त होगा। ये परिवर्तन यात्रा हेमंत सोरेन की सरकार जाने की उल्टी गिनती शुरू कर देगी और बीजेपी शासन में आएगी और नई सरकार बनाएगी।"
Sep 19, 2024, 10:12 PM IST

भूपेंद्र हुड्डा के भ्रष्टाचार के कार जानते हैं हरियाणा के लोग

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "भारी संख्या में बीजेपी की विजय सुनिश्चित है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भ्रष्टाचार के कांड हरियाणा के लोग जानते हैं ऐसी परिस्थिति में मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा की समझदार जनता बीजेपी को बड़ी मजबूती से विजयी बनाएगी और हुड्डा जी एक बार फिर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाए।"
Sep 19, 2024, 9:21 PM IST

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठा है: नायब सिंह सैनी

कुरूक्षेत्र: हरियाणा विधानसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "लोगों में उत्साह और जोश है, बीजेपी ने जो आज संकल्प पत्र जारी किया है हरियाणा की जनता ने उसका स्वागत किया है। जनता बीजेपी पर ही विश्वास करती है क्योंकि बीजेपी जो कहती है वो करती है और कांग्रेस जो बोलती है उसके बाद वह शोषण करती है....उनका घोषणा पत्र झूठा है उन्होंने आज तक किसी को लोभ नहीं दिया...मैं हरियाणा के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि 2024 का ये संकल्प पत्र हम 100% हूबहू इसको धरातल पर उतारेंगे।"
Sep 19, 2024, 9:18 PM IST

झारखंड में BJP को आने से कोई नहीं रोक सकता: चंपई सोरेन

झारखंड विधानसभा चुनाव पर झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने कहा, "...मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिन में झारखंड में बीजेपी की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता है।"
Sep 19, 2024, 9:17 PM IST

नवादा कांड के आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा: डिप्टी सीएम

नवादा घटना पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 28 में से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अगले 24 घंटे में बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।''
Sep 19, 2024, 9:15 PM IST

रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के रांची पहुंचीं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया।
Sep 19, 2024, 7:35 PM IST

राहुल गांधी को बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दी चुनौती दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "...राहुल गांधी जब देश में होते हैं तो आरक्षण की वकालत करते हैं, लेकिन जब विदेश जाते हैं तो आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे आरक्षण खत्म करके दिखाएं...राहुल गांधी विदेश जाते हैं और भारत के सबसे बहादुर समुदाय सिखों के खिलाफ बोलते हैं...वे पिछड़े वर्गों के खिलाफ बोलते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी समुदाय से हैं...हमने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है..."

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "...राहुल गांधी जब देश में होते हैं तो आरक्षण की वकालत करते हैं, लेकिन जब विदेश जाते हैं तो आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे आरक्षण खत्म करके दिखाएं...राहुल गांधी विदेश जाते हैं और भारत के सबसे बहादुर समुदाय सिखों के खिलाफ बोलते हैं...वे पिछड़े वर्गों के खिलाफ बोलते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी समुदाय से हैं...हमने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है..."
Sep 19, 2024, 7:21 PM IST

विपक्ष ने बजट पढ़ा और न समझा: फडणवीस

लाडली बहन योजना के पैसे को लेकर विपक्ष के आरोपों पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "विपक्ष न तो बजट पढ़ता है और न ही बजट को समझता है। उन्हें पैसे के आने और जाने के बारे में कुछ भी पता नहीं होता। वे सिर्फ आरोप लगाना जानते हैं। हमने लाडली बहन योजना के पैसे के लिए अलग से बजट प्रावधान किया है। हमने किसी अन्य योजना से समझौता नहीं किया। राज्य की सभी योजनाएं चल रही हैं।”
Sep 19, 2024, 7:17 PM IST

एबी-पीएमजेएवाई को लागू करेगी हमारी सरकारी: माझी

ओडिशा में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "हमारी सरकार जल्द ही राज्य में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) को लागू करेगी।"
Sep 19, 2024, 6:29 PM IST

कटरा में पीएम मोदी ने किया रोड शो

जम्मू-कश्मीर चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कटरा में रोड शो किया। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होना है।
Sep 19, 2024, 6:01 PM IST

पश्चिम बंगाल: CBI ऑफिस पहुंची बुलबुल मुखर्जी

पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पूर्व एमएसवीपी (चिकित्सा अधीक्षक) बुलबुल मुखर्जी आज कोलकाता में सीबीआई कार्यालय पहुंचीं।
Sep 19, 2024, 5:57 PM IST

बीजेपी ने हरियाणा को तबाह कर दिया: सुशील गुप्ता

हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि यह एक ऐसा पुलिंदा है जो हर चुनाव में भाजपा फेंकती है...हमने मुफ्त बिजली और विश्व स्तरीय शिक्षा की गारंटी दी - हम इसे दिल्ली और पंजाब में दे रहे हैं...भाजपा ने हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी की है, भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने हरियाणा को तबाह कर दिया है।
Sep 19, 2024, 5:29 PM IST

नवादा में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण: जीतन राम मांझी

नवादा की घटना पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कहते हैं, 'नवादा में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। उस जमीन पर अनुसूचित जाति के लोग रह रहे थे, लेकिन भू-माफिया की नजर उनकी जमीन पर थी, शायद इसलिए क्योंकि 5-6 एकड़ जमीन पर 'हरिजन' रह रहे थे... यह घटना रची गई थी... आरोपियों को पिछड़े समुदाय के कुछ लोगों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन उस जमीन पर करीब 150 परिवार रह रहे थे। 35-40 घर जला दिए गए हैं और लोग घायल हुए हैं... एसपी ने कहा है कि 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है... मैंने मांग की है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।'
Sep 19, 2024, 5:26 PM IST

गांधी परिवार को पाकिस्तान से क्या लगाव है?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस-एनसी गठबंधन के रुख का कथित तौर पर समर्थन किए जाने पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "...कांग्रेस को चीन से क्या लगाव है? गांधी परिवार को पाकिस्तान से क्या लगाव है?...पाकिस्तान कहता है कि उसके विचार कांग्रेस और एनसी से मिलते हैं। अब यह स्पष्ट है कि आप (कांग्रेस) जिन्ना (मुहम्मद अली जिन्ना) के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। आप जम्मू-कश्मीर को तोड़ना चाहते हैं। देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस को जवाब देगी..."
Sep 19, 2024, 4:44 PM IST

रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ बेंगलुरु में दर्ज हुई FIR

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने के लिए कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
Sep 19, 2024, 4:28 PM IST

दुनिया की कोई भी ताकत...

कटरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का एजेंडा लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती।"
Sep 19, 2024, 3:22 PM IST

यह संकल्प पत्र हमारी प्रतिबद्धता है...

यह संकल्प पत्र हमारी प्रतिबद्धता है और प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग से हम इसे पूरा करेंगे,मुझे खुशी है कि महिलाओं को 2100 रुपए देने का निर्णय किया गया है, हमारी बहनों को इसका लाभ मिले-सीएम नायब सिंह सैनी
Sep 19, 2024, 1:50 PM IST

मैं पाकिस्तानी नहीं हूं--फारूक अब्दुल्ला

मैं पाकिस्तानी नहीं हूं, मैं एक भारतीय नागरिक हूं, मुझे नहीं पता कि पाकिस्तान क्या कहता हूं-फारूक अब्दुल्ला
Sep 19, 2024, 12:54 PM IST

जम्मू-कश्मीर की बर्बादी के लिए तीन खानदान ज़िम्मेदार

कुछ दिन पहले मैंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर की बर्बादी के लिए तीन खानदान ज़िम्मेदार हैं। तब से दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ये लोग बौखलाए हुए हैं-पीएम मोदी
Sep 19, 2024, 12:13 PM IST

पार्टी का 'संकल्प पत्र' (घोषणापत्र) जारी

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के रोहतक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का 'संकल्प पत्र' (घोषणापत्र) जारी किया
Sep 19, 2024, 11:41 AM IST

दिल्ली की नई CM हैं यूपी की बहुरिया

दिल्ली की नई CM हैं यूपी की बहुरिया, जानिए कैसे और कहां से है कनेक्शन?
Sep 19, 2024, 11:41 AM IST

अनुच्छेद 370 की बहाली पर एनसी-कांग्रेस एक ही राय-PAK

अनुच्छेद 370 की बहाली पर पाकिस्तान और एनसी-कांग्रेस एक ही राय रखते है-पाक रक्षा मंत्री
Sep 19, 2024, 10:55 AM IST

21 सितंबर को होगा आतिशी का शपथग्रहण-AAP

आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। आतिशी के साथ अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे: आम आदमी पार्टी
Sep 19, 2024, 10:43 AM IST

महिला ब्रेन सर्जरी के दौरान देखती रही NTR की फिल्म

ब्रेन सर्जरी के दौरान चलती रही जूनियर NTR की फिल्म, कमजोर दिल वाले न देखें ये वीडियो, जमकर हो रहा Viral
Sep 19, 2024, 10:37 AM IST

BJP आज हरियाण चुनाव के लिए आज जारी करेगी घोषणापत्र

Haryana Assembly Election: आज जारी होगा BJP का घोषणापत्र, जानिए किन मुद्दों पर होगा फोकस
Sep 19, 2024, 10:37 AM IST

सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।
Sep 19, 2024, 10:35 AM IST

बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को सुरक्षित निकाला गया

करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Sep 19, 2024, 10:34 AM IST

दिल्ली विश्वविद्यालय के 4 छात्रों समेत 5 लोग घायल हो

दिल्ली के शांतिवन इलाके में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दिल्ली विश्वविद्यालय के 4 छात्रों समेत 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मौके पर पहुंची है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+