ब्रेन सर्जरी के दौरान चलती रही जूनियर NTR की फिल्म, कमजोर दिल वाले न देखें ये वीडियो, जमकर हो रहा Viral
कई फिल्म स्टार्स ऐसे हैं, जो स्टार्स ही नहीं बल्कि लोगों के लिए एक इमोशन हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। फैन्स अकसर उनके गानों और फिल्मों से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। हाल ही में जूनियर एनटीआर की एक फैन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें वो महिला सर्जरी के दौरान एनटीआर की फिल्म देख रही थी।
किसी काम में अगर सुकून मिले तो उसे करने में कैसा सोचना। एनटीआर की इस महिला फैन ने दिखाया कि जिंदगी में इतने मुश्किल दौर में भी वो वही कर रही है, जो उसे शायद सबसे ज्यादा सुकून देता है। ये महिला सुपरस्टार एनटीआर की फिल्म के सहारे अपनी जिंदगी के इस मुश्किल समय को काट रही है।

अपने आप में हैरान कर देने वाला ये मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है। काकिनाडा गर्वंमेंट जनरल हॉस्पिटल (GGH) में एक महिला मरीज के ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी की जा रही है। महिला काफी समय से इस परेशानी से जूझ रही थीं। अकसर उनके अंग सुन्न हो जाया करते थे और वे लगातार सिरदर्द से पीड़ित रहती थीं। टेस्ट के बाद पता चला कि महिला के दिमाग के बाएं हिस्से में लगभग 3.3*2.7 सेंटीमीटर का ट्यूमर है।
तकरीबन ढाई घंटे तक चली इस सर्जरी के दौरान महिला जूनियर एनटीआर की फिल्म 'अर्दूस' देख रही थीं। महिला फिल्म का कॉमेडी सीन देख रही थीं। बताते चलें कि महिला को इलाज की सख्त जरूरत थी और महंगे इलाज होने की वजह से उन्होंने अपना ट्रीटमेंट करवाने के लिए सरकारी अस्पताल को चुना।
इस साल की शुरुआत में, एम्स दिल्ली ने एक पांच साल की बच्ची से एक खतरनाक ब्रेन ट्यूमर निकालने के लिए अवेक सर्जरी की थी। इस दौरान उसने डॉक्टरों से बातचीत की और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी पहचानी। मरीजों को सचेत रखकर अकसर डॉक्टर्स उनके दिमाग के रिएक्शन को मॉनिटर करते हैं।
बताते चलें कि पांच साल की अनंतलक्ष्मी की सर्जरी ढाई घंटे तक चली, डॉक्टरों ने उम्मीद जताई कि उन्हें पांच दिनों के अंदर छुट्टी मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications