BJP के प्रदर्शन से लेकर डोडा में आतंकी हमले तक, जानें 15 जुलाई की बड़ी खबरें

Breaking News UPDATES: NTA 19 जुलाई को CUET-UG के प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में बीजेपी ने बिजली दरों में 'बढ़ोतरी' के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप से लेकर अमेरिकी संसद पर हुए हमले का जिक्र किया और कहा कि 'अमेरिका इस तरह की हिंसा को अब बर्दाश्त नहीं कर सकता है।'

LIVE UPDATES

'अमेरिका में हम अपने मतभेद बैलट बॉक्स से सुलझाते हैं गोलियों से नहीं।' यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 15, 2024, 11:09 PM IST

असम की बाढ़ परेशानी पर राज्यपाल ने मांगी PM से मदद

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने 15 जुलाई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य में आई बाढ़ की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति से निपटने और बाढ़ के प्रभाव को कम करने में राज्य सरकार को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ है। प्रधानमंत्री ने राज्यपाल को पुनर्वास कार्य में राज्य सरकार की मदद करने का आश्वासन भी दिया।
Jul 15, 2024, 9:24 PM IST

जम्मू कश्मीर: डोडा इलाके में गोलीबारी बंद

डोडा के डेसा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ अब बंद हो चुकी है। सर्च अभियान जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक इलाके में आतंकियों के छिपे होने की संभावना है: जम्मू कश्मीर पुलिस
Jul 15, 2024, 8:08 PM IST

अंजनेरी किले में 6 घंटे तक चला रेस्क्यू

भारी बारिश के बाद नासिक के अंजनेरी किले में फंसे लगभग 200 पर्यटकों को कल छह घंटे के लंबे बचाव अभियान के बाद बचाया गया।
Jul 15, 2024, 7:57 PM IST

गोरखपुर में बाढ़ के हालात

राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
Jul 15, 2024, 6:40 PM IST

हार्दिक पांड्या के वडोदरा पहुंचने पर जोरदार स्वागत

वडोदरा, गुजरात: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के वडोदरा पहुंचने पर प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Jul 15, 2024, 4:57 PM IST

जबलपुर स्थित कोऑपरेटिव मार्केट के मीटर एरिया में आग लग गई

जबलपुर, मध्य प्रदेश: जबलपुर स्थित कोऑपरेटिव मार्केट के मीटर एरिया में आग लग गई।
Jul 15, 2024, 4:34 PM IST

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की नाकाम कोशिश

कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर: कल सुरक्षा बलों द्वारा केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया गया और हथियार समेत अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।
Jul 15, 2024, 3:05 PM IST

कार्यकर्ताओं पर पुलिस का एक्शन

भोपाल, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास के पास एनईईटी मुद्दे, नर्सिंग घोटाले और अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं।
Jul 15, 2024, 1:45 PM IST

NEET पेपर लीक पर SC का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में इस मसले पर याचिका दाखिल करने वालों को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट पहले से लंबित याचिकाओं के साथ आगे की सुनवाई करेगा. नीट पेपर लीक को देशभर में काफी ज्यादा बवाल देखने को मिला है. कई शहरों में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन भी हुए हैं.
Jul 15, 2024, 12:16 PM IST

बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

दिल्ली के चांदनी चौक पर बिजली दरों और पानी के मुद्दे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
Jul 15, 2024, 12:14 PM IST

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने कहा

महाराष्ट्र: एक स्थानीय किसान को धमकी देने के आरोप में अपने माता-पिता के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती। नियम मुझे कुछ भी कहने की अनुमति नहीं देते हैं। मैं मीडिया के साथ कुछ भी साझा नहीं कर सकती।"
Jul 15, 2024, 12:13 PM IST

केपी शर्मा ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

केपी शर्मा ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
Jul 15, 2024, 12:13 PM IST

नौकरी के बदले जमीन मामले में 31 जुलाई को होगी सुनवाई

नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने सक्षम प्राधिकारी को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और अन्य लोक सेवकों के खिलाफ मंजूरी के सवाल पर दो सप्ताह के भीतर फैसला करने को कहा। सीबीआई द्वारा दायर निर्णायक आरोप पत्र विचार के चरण में है। अदालत ने मामले को 31 जुलाई को सूचीबद्ध किया।
Jul 15, 2024, 11:47 AM IST

बीजेपी का विरोध प्रदर्शन शुरू

दिल्ली के चांदनी चौक पर बिजली दरों और पानी के मुद्दे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Jul 15, 2024, 9:27 AM IST

बहुड़ा यात्रा से पहले पुरी में सुरक्षा बढ़ाई गई

बहुड़ा यात्रा से पहले पुरी में सुरक्षा बढ़ाई गई है। आपको बता दें कि बाहुड़ा यात्रा भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के नौ दिवसीय प्रवास के अंत का मानक है।
Jul 15, 2024, 8:08 AM IST

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए दोबारा होगी परीक्षा

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए दोबारा होगी परीक्षा, NTA ने जारी की शेड्यूल
Jul 15, 2024, 8:07 AM IST

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में नहीं मिला कोई सांप

Jagannath Puri: कहां गया खजाने का संरक्षक? जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में नहीं मिला कोई सांप, शुरू हुई ऑडिट
Jul 15, 2024, 8:07 AM IST

पंचायती राज व्यवस्था के लिए हरियाणा सरकार की बड़ी पहल

OPINION: पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती की ओर हरियाणा सरकार का बड़ा कदम
Jul 15, 2024, 8:05 AM IST

NTA 19 जुलाई को फिर से परीक्षा आयोजित करेगा

NTA 19 जुलाई को CUET-UG के प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+