Breaking News: रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, जेपी नड्डा के साथ मीटिंग के बाद ऐलान

Breaking News LIVE UPDATES: अहमदाबाद में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता में महिला डॉ के साथ हुई हैवानियत के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने आज से देशव्यापी विरोध और ओपीडी और वैकल्पिक सेवाओं को बंद करने का आह्वान किया है।

Breaking Live

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 13, 2024, 10:54 PM IST

FORDA ने हड़ताल वापस ली

दिल्ली: फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बीच बैठक हुई। मीटिंग के बाद डॉ. अविरल माथुर ने कहा, "हमने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी संशोधित मांगें उनके सामने रखीं। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराएंगे। एक समिति बनाई जाएगी और हम उसका हिस्सा होंगे। हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं, इसलिए FORDA हड़ताल वापस ले रहा है।"
Aug 13, 2024, 10:20 PM IST

पटनीटॉप के जंगलों में एनकाउंटर जारी

विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पटनीटॉप के पास अकर जंगल में एक संयुक्त अभियान शुरू किया है। आतंकवादियों की तलाश जारी है।
Aug 13, 2024, 10:18 PM IST

हमें उम्मीद है कि यह हमारे पक्ष में होगा-महावीर फोगाट

चरखी दादरी, हरियाणा: कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) की सुनवाई के फैसले पर विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने कहा, "हम पिछले 5-6 दिनों से फैसले का इंतजार कर रहे थे। हमें नतीजे का इंतजार था लेकिन हमें तारीख पर तारीख मिल रही है, हमें उम्मीद है कि यह हमारे पक्ष में होगा। "
Aug 13, 2024, 9:56 PM IST

विनेश फोगाट पर 16 अगस्त को आएगा फैसला

CAS ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में संयुक्त रजत पदक दिए जाने की अपील पर निर्णय 16 अगस्त (पेरिस समयानुसार शाम 6 बजे) तक बढ़ा दिया है। IOA
Aug 13, 2024, 8:53 PM IST

केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट 14 अगस्त को अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने शराब नीति अनियमितताओं के मामले में अपनी गिरफ्तारी और जमानत याचिका को चुनौती दी है। केजरीवाल की याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच सुनवाई करेगी।
Aug 13, 2024, 8:19 PM IST

750 मीटर लंबी तिरंगा रैली

रियासी, जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस से पहले चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई।
Aug 13, 2024, 7:35 PM IST

हड़ताल जारी रखेंगे, डॉक्टर्स एसोसिएशन का अल्टीमेटम

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने लेटर जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा संरक्षण अधिनियम पर कोई आश्वासन नहीं, कोई वापसी नहीं। हमारी मांगें अभी भी अधूरी हैं। जब तक उन्हें पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जाता, हम हड़ताल जारी रखेंगे।
Aug 13, 2024, 6:46 PM IST

चुनाव आयोग करेगा जम्मू-कश्मीर के लिए बैठक

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक शेड्यूल की है। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में ईसीआई प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। जम्मू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी बाहरी या आंतरिक ताकतें चुनावी प्रक्रिया को पटरी से नहीं उतार सकतीं।
Aug 13, 2024, 6:19 PM IST

क्या पलटी मार सकते हैं अजित पवार?

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने माना कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ खड़ा करके उन्होंने गलती की। अजित पवार ने अपनी 'जन सम्मान यात्रा' के दौरान मराठी समाचार चैनल जय महाराष्ट्र से कहा, "किसी को राजनीति को घर में घुसने नहीं देना चाहिए।"
Aug 13, 2024, 5:14 PM IST

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सेहरावत ने कहा

दिल्ली: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सेहरावत ने कहा, "गुरुजी के आशीर्वाद, देशवासियों के प्यार और कड़ी मेहनत के कारण मैंने पदक जीता है।"
Aug 13, 2024, 5:11 PM IST

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया

दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया।
Aug 13, 2024, 3:43 PM IST

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल संयुक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद जगदंबिका पाल को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
Aug 13, 2024, 3:42 PM IST

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में हाई कोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या की घटना की सीबीआई जांच का आदेश दिया। कोर्ट ने सभी दस्तावेज तुरंत सीबीआई को सौंपने को कहा।
Aug 13, 2024, 3:36 PM IST

ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस

बांग्लादेश में ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस।
Aug 13, 2024, 2:45 PM IST

केसी वेणुगोपाल ने कहा

दिल्ली: एआईसीसी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "22 अगस्त को पूरे देश में एक बड़ा राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन होगा। हम सेबी अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग करते हुए प्रत्येक राज्य की राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय का घेराव करेंगे।"
Aug 13, 2024, 2:10 PM IST

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "एक महिला सीएम के नेतृत्व में महिला डॉक्टरों को परेशान किया जा रहा है। एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।" देश के सभी डॉक्टर विरोध कर रहे हैं। ममता बनर्जी सीबीआई जांच के लिए तैयार क्यों नहीं हैं? उन्हें कहना चाहिए कि वह (जांच में) सहयोग करेंगी?''
Aug 13, 2024, 1:11 PM IST

NCW की सदस्य डेलिना खांडुप ने कहा

कोलकाता: दिल्ली राष्ट्रीय महिला आयोग(NCW) की सदस्य डेलिना खांडुप ने कहा, "हमने अथोरिटी और छात्रों के प्रतिनिधि से भी बात की है। अथोरिटी ने छात्रों की मांग को पूरा करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। हम जांच कर रहे हैं और आप हमें जांच करने में सहयोग कीजिए। हमने अथोरिटी से सभी रिपोर्ट मांगी है और वे हमसे साझा करेंगे। पुलिस ने अपनी अब तक की जांच एक रिपोर्ट कल ही भेजी है। हम आज फिर से उसे स्टडी करेंगे। यहां पर सुरक्षा में लापरवाही बहुत ज़्यादा है। हमने सुझाव भी दिया है। फोरेंसिक रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है, इसमें थोड़ा समय लगेगा। मैंने कल परिवार से भी मुलाकात की है।"
Aug 13, 2024, 12:25 PM IST

कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा

दिल्ली: भारत की कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा, "लगातार पदक जीतना बहुत बड़ी बात है। यह कोई सामान्य बात नहीं है, इसके लिए बहुत तैयारी करनी पड़ती है यह बहुत कठिन काम होता है..."
Aug 13, 2024, 12:23 PM IST

पीआर श्रीजेश ने कहा

दिल्ली: भारत की कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने कहा, "हमने पिछली बार भी कांस्य पदक जीता था, हमने इसे एक आदत बना लिया है.... यह एक यात्रा का अंत है लेकिन अगर एक जाता है, तो कई अन्य लोग आ जाते हैं। मेरे लिए खुशी की बात है कि मेरी टीम मेरे लिए खेली और मैं पदक लेकर जा रहा हूं।"
Aug 13, 2024, 12:00 PM IST

15 अगस्त को आतिशी नहीं फहरा पाएंगी तिरंगा, खारिज हुआ प्रस्ताव

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में मंत्री आतिशी द्वारा झंडा फहराने की अरविंद केजरीवाल की मांग खारिज हो गई है।
Aug 13, 2024, 10:47 AM IST

पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी दिल्ली पहुंचे

कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी दिल्ली पहुंचे, हुआ गर्मजोशी से स्वागत। देखें तस्वीरें।
Aug 13, 2024, 10:14 AM IST

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहिम को फिर मिली पेरोल

रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहिम को फिर मिली पेरोल, 21 दिनों के लिए जेल से बाहर
Aug 13, 2024, 10:13 AM IST

खड़गे ने बुलाई मीटिंग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज AICC मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे।
Aug 13, 2024, 10:12 AM IST

फुल-ड्रेस रिहर्सल

78वें स्वतंत्रता दिवस से पहले फुल-ड्रेस रिहर्सल की जा रही है, यहां देखें लखनऊ से सीधी तस्वीरें।
Aug 13, 2024, 9:25 AM IST

गुरमीत राम रहीम फिर से फरलो पर जेल से बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से फरलो पर जेल से बाहर आ गए हैं. इस बार वह 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आए हैं.
Aug 13, 2024, 8:38 AM IST

तकनीकी दिक्कत के बीच शुरू हुआ डोनाल्ड ट्रंप का इंटरव्यू

Elon Musk Donald Trump Interview Live: तकनीकी दिक्कत के बीच शुरू हुआ डोनाल्ड ट्रंप का इंटरव्यू
Aug 13, 2024, 8:38 AM IST

Kolkata Doctor Case: देशभर में आज भी ठप रहेंगी OPD सेवाएं

Kolkata Doctor Case: देशभर में आज भी ठप रहेंगी OPD सेवाएं, सरकार के सामने रखीं ये मांग
Aug 13, 2024, 8:37 AM IST

'तिरंगा यात्रा'

अहमदाबाद में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+