Live

Breaking LIVE: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बागी विधायकों को मेल भेजा

Breaking LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं। सम्मेलन के दौरान वह वैश्विक विकास, AI और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात संभव है। तो वहीं अगर मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने 12 राज्यों में रेन अलर्ट घोषित किया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE 16 June 2026

LIVE Feed
Jun 16, 2026, 12:47 PM IST

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कोई भी सिरप,10 खास बातें

Cough Syrup: बच्चों की मौत के बाद सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कोई भी सिरप, 10 खास बातें
Jun 16, 2026, 12:46 PM IST

Breaking LIVE: निष्पक्ष रहना स्पीकर का फ़र्ज़-TMC सांसद सौगत रॉय

लोकसभा स्पीकर द्वारा ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC के सांसदों को मीटिंग के लिए बुलाए जाने पर TMC सांसद सौगत रॉय कहते हैं, "यह अच्छी बात है। निष्पक्ष रहना स्पीकर का फ़र्ज़ है। नाराज़ सांसदों के पत्र देने से पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने पत्र दिया था। मैंने सुना है कि स्पीकर ने तृणमूल कांग्रेस को भी उनके सांसदों से मिलने के लिए पत्र लिखा है। मुझे नहीं पता कि तृणमूल कांग्रेस को यह पत्र मिला या नहीं।"
Jun 16, 2026, 11:14 AM IST

Breaking LIVE: अब बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेंगे सिरप- स्वास्थ्य मंत्रालय

अब बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेंगे सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमों में किया बदलाव
Jun 16, 2026, 11:02 AM IST

LIVE: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बागी विधायकों को मेल भेजा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, TMC के बागी सांसदों के मामले में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही कोई फ़ैसला लेंगे। स्पीकर के ऑफ़िस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC सांसदों के गुट को ईमेल भी भेजा है। इन सांसदों को लोकसभा स्पीकर के साथ बैठक के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद ही स्पीकर बागी गुट से जुड़ा कोई फ़ैसला लेंगे। गौरतलब है कि सूत्रों के अनुसार, TMC के बागी गुट के 20 सांसदों ने स्पीकर से मुलाक़ात की थी और एक पत्र सौंपकर अपने गुट का NCPI में विलय करने का अनुरोध किया था।
Jun 16, 2026, 10:45 AM IST

टेलीग्राम देशभर में अस्थाई बंद, NEET पेपर लीक पर एक्शन!

Telegram Ban in India: टेलीग्राम देशभर में अस्थाई बंद, नहीं कर पाएंगे एक्सेस, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
Jun 16, 2026, 10:43 AM IST

Breaking LIVE: केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थाई रोक

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 A के तहत एक निर्देश जारी किया है। इसके तहत, भारत में Telegram प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक तय और सीमित समय के लिए (22 जून 2026 तक) सीमित किया गया है। इस अवधि में NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा का दिन और उसके ठीक बाद का समय शामिल है। साथ ही, प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया गया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा को 30 जून 2026 तक बंद कर दे। यह कदम उस खास फीचर को रोकने के लिए उठाया गया है जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में घटना के बाद "पेपर लीक" के सबूत गढ़ने के लिए किया जाता रहा है।" : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
Jun 16, 2026, 10:42 AM IST

Breaking LIVE: शिवसेना की फूच पर क्या बोले मंत्री आशीष जायसवाल?

शिवसेना UBT में क्या हो रहा है, इस पर टिप्पणी करना मुझे सही नहीं लगता। अगर उन्हें लगता है कि बालासाहेब की विरासत एकनाथ शिंदे के पास है और वे अपने चुनाव क्षेत्र और राजनीतिक भविष्य के लिए कोई फ़ैसला लेते हैं, तो उसके बाद ही इस पर बात करना सही होगा। दल-बदल विरोधी क़ानून के इतिहास और नियमों को ध्यान में रखते हुए वे क्या करते हैं और उनकी संख्या कितनी है, यह उनका फ़ैसला है-महाराष्ट्र के मंत्री आशीष जायसवाल
Jun 16, 2026, 10:39 AM IST

Breaking LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी आज 7वीं बार G-7 समिट में करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं। एम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+