BrahMos: भारत की हवा में ताकत, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से जगमग हुआ आकाश, देखें Video
BrahMos Supersonic Cruise Missile: द्वीप समूह अंडमान और निकोबार के ऊपर भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की ताकत इस हफ्ते देखी गई। अत्याधुनिक तकनीकी की सतह से हवा और हवा से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल की क्षमता की भारतीय सेना परीक्षण किया। इस दौरान द्वीप समूह के ऊपर पूरा आसमान दिन जैसी रोशन से जगमग हो उठा।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने इस हफ्ते सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान ये देखा गया कि कितनी सटीकता के साथ सुपरसोनिक मिसाइल अपने लक्ष्य को भेद पाती है।

रक्षा के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अत्याधिक तकनीकी के सतह से सतह, सतह से हवा और हवा से हवा में मार करने वाले अत्याधुनिक हथियारों से भारतीय सेना और वायु सेना लैस है। भारत के पास सुपरसोनिक क्रूज ब्रह्मोस मिसाइल भी है, जो देश में रक्षा के क्षेत्र में स्थिरता और मजबूती को प्रदर्शित करती हैं।
#WATCH | Northern Command, Indian Army tweets, "In a display of precision and might at Andaman and Nicobar, Dhruva BrahMos Warriors successfully launched #BrahMos supersonic cruise missile, striking the long-range target with precision and lethality." pic.twitter.com/FaHbdzJncE
— ANI (@ANI) March 31, 2024
बता दें कि इससे पहले वायुसेना ने 4 जनवरी 2024 एक नई ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण किया था। ये परीक्षण जंगी जहाज के जरिए किया गया। अपडेटेड ब्रह्मोस में की रेंज को बढ़ाई गई है। इसके अलावाल फायर पावर में भी वृद्धि की गई। वहीं स्टेल्थ टेक्नोलॉजी को अपडेट करके बेहतर किया गया है। जिस मिसाइल का 4 जनवरी को वायुसेना ने परीक्षण किया था, वो युद्धपोत से जमीनी टारगेट पर हमला करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ब्रह्मोस मिसाल की रेंज 800 किलोमीटर से ज्यादा है। वहीं इससे कछ दिन पहले नौसेना ने 900 किलोमीटर का NOTAM जारी किया था। ये यानी समंदर में जहाजों और विमानों को इतनी दूर रहने को कहा गया था। इस परीक्षण में ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड को भी शामिल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications