मुंबई: जुहू बीच में तैरने गए पांच युवक डूबे, एक को बचाया गया

मुंबई। मुंबई के जुहू चौपाटी बीच पर तैरने आए पांच युवक समुद्र में डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया मगर अन्य चारों का कोई पता नहीं चल सका। ये सभी मुंबई में डीएन नगर के निवासी थे। इन पांचों की उम्र 18 से 22 साल के बीच की बताई जा रही है। गुरुवार की शाम पांच बजे गोदरेज चौपाटी व गांधीग्राम चौपाटी के बीच में यह घटना घटी।

 drown

समुद्र में डूबने वाले युवकों की पहचान फरदीन सौदागर (17), सोहेल शकील खान (17), फैसल शेख (17), नाझीर गाझी (17) आणि वसीम सलीम खान (22) के तौर पर हुई हैं। इनमें से वसीम को बचा लिया गया है। अन्य चारों की तलाशी मुहिम जारी है, मगर अब तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह जल जमाव के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते बृहतृ मुंबई प्रशासन ने मुंबई में हाईटाइड की आशंका जताई थी। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को समुद्र किनारे ना जाने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+