पड़ोसन की हत्या कर देखा खून तो बेहोश होकर गिर पड़ा नाबालिग आरोपी

आरोपी और महिला के बीच फोटो लेने को लेकर वाद विवाद हुआ था। जिसके चलते ये हत्या की गई है। 16 साल के युवक ने 35 साल की महिला को चाकू गोदकर मार डाला और जब फर्श पर खून देखा तो बेहोश होकर गिर पड़ा।

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, एक 16 वर्षीय लड़के ने अपनी पड़ोसन की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जब हत्या करने के बाद उसने फर्श पर खून ही खून देखा तो वहीं बेहोश हो गया। इससे पहले उसने पड़ोसन पूजा महाडिक (35) पर चाकू से काफी वार किए। पूजा की हत्या उसकी चार साल की बेटी के सामने ही की गई। ये घटना शास्त्रीनगर में 'द पैराडाइज अपार्टमेंट' के पांचवे मंजिले पर महिला के घर में अंजाम दी गई।

Boy killed woman for selfie, four year daughter reveal

शास्त्रीनगर में पूजा रूपेश महाडिक की हत्या की चश्मदीद गवाह चार साल की बेटी है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहनेवाले भाइया ने ही मेरी मम्मी को चाकू से मारा है। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी और महिला के बीच फोटो लेने को लेकर वाद विवाद हुआ था। जिसके चलते ये हत्या की गई है। पुलिस निरीक्षक संजय सालुंखे ने बताया कि हत्या करने के बाद 16 वर्षीय आरोपी खुद बेहोश हो गया था और इस हत्याकांड को चार साल की बच्ची ने खुद बयां किया।

पूजा महाडिक फ्लैट नंबर 503 में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। पूजा का पति रूपेश एक कंपनी में काम करता है। आरोपी और महिला दोनों पड़ोसी थे। नाबालिग आरोपी पूजा के घर में दोपहर के वक्त घुसा तब पूजा और उसकी बेटी ही घर में थे। इसके बाद आरोपी ने पूजा के साथ जबरदस्ती फोटो लेने की कोशिश की, जिसका विरोध पूजा ने किया तो इस बात से खफा होकर आरोपी ने पूजा पर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। पूजा ने उस समय मदद के लिए काफी आवाज लगाई थी। पूजा की चीखें सुनने के बाद अपार्टमेंट के लोग जमा हो गए थे और आरोपी को बेहोश हालात में पाया गया।

इसके बाद अपार्टमेंट में रहनेवाले लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायल अवस्था में पूजा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई। वहीं आरोपी को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+