आशिक और रंगीन मिजाज अफसर लेडी वर्कर से करता था डर्टी टॉक

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आशिक मिजाज अफसर से आजिज आ चुकी अनुसूचित जाति वर्ग की महिला कर्मचारी ने पुलिस को लिखित में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जिला पंचायत कार्यालय का है।

Madhya Pradesh: Boss sends dirty sms to lady worker, FIR

यहां कार्यरत अनुसूचित जाति वर्ग की एक महिला का आरोप है कि उसके वरिष्ठ अधिकारी लगातार उससे अश्लील वातार्लाप करते हैं और मोबाइल पर संदेश भी भेजते हैं। इतना ही नहीं उसके साथ छेड़छाड़ की भी कोशिश की है। महिला का आरोप है कि सहायक परियोजना अधिकारी जेएस भदौरिया उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालते हैं साथ ही शहर से बाहर घूमने चलने के लिए भी परेशान करते हैं।

विरोध करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी भी देते हैं। महिला ने अधिकारी की बातचीत की सीडी के साथ हालात से परेशान होकर आत्महत्या करने तक की चेतावनी दी है। वहीं भदौरिया ने आरोपों को नकारते हुए कहा, "प्रताड़ना और यौन शोषण जैसी कोई बात नहीं है। वह कर्मचारी वाट्सएप पर खुद चर्चा करती थी। वह मेरे अधीन कार्यरत नहीं है।" पुलिस की महिला सेल प्रभारी प्रीति तिवारी ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+