यूके की सांसद ने कहा- भारत में मुसलमानों पर हो रही हिंसा, नकवी बोले- आप इंडियाफोबिया की शिकार

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस समय भारत के दौरे पर हैं। ब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी की सांसद नाज शाह ने उनसे भारत की मोदी सरकार में मानवाधिकारों के हनन पर बात करने को कहा है। जिस पर भारत सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नाज शाह से कड़े शब्दों में एतराज जताया है। नवकी ने शाह नाज को इंडिया फोबिया का शिकार कहा है।

 इंडियाफोबिया का शिकार

लेबर पार्टी की एमपी शाह नाज ने अपने पीएम बोरिस जॉनसन को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा- भारत दौरे पर गए पीएम बोरिस जॉनसन को मैं ये मैसेज देना चाहती हूं कि हमारे देश के विदेशी संबंध सिर्फ व्यापार और अंतर्राष्ट्रीयता ही नहीं बल्कि मानवाधिकारों पर भी आधारित होने चाहिए। मेरी गुजारिश है कि आप इस्लामोफोबिया के बढ़ते मुद्दे को मोदी सरकार के सामने उठाएं।

नाज ने आगे लिखा, भारत में मुसलमानों के खिलाफ हर रोज नफरत और मॉब लिंचिंग का बढ़ता ज्वार चिंताजनक होता जा रहा है। रवांडा में नरसंहार के शुरुआती संकेतों की चेतावनी देने वाले डॉ ग्रेगरी स्टैंटन ने कहा है कि भारत और कश्मीर में नरसंहार के शुरुआती संकेत हैं। भारत में मुसलमानों को पीटना, बलात्कार की धमकी देना और पीट-पीटकर मारना आम चलन सा हो गया है। 2019 में भारत में हेट क्राइम को लेकर एक वेबसाइट ने बताया था कि पिछले 10 वर्षों में इसके पीड़ितों में 90 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम थे।

नकवी ने क्या कहा

केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नाज शाह के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, आप इंडिया फोबिया के अपने पूर्वाग्रही एजेंडे को इस्लामोफोबिया का नाम मत दीजिए। भारत में अल्पसंख्यकों समेत सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। सह-अस्तित्व हमारी प्रतिबद्धता है और हमारी संस्कृति समावेशी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+