Boney Kapoor Karnataka Elections के बीच सुर्खियों में! BMW से बरामद हुए 39 लाख रुपये के चांदी के बर्तन

फिल्म प्रोड्यूसर Boney Kapoor Karnataka Elections के बीच लाखों रुपये के चांदी के बर्तनों के कारण सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दावणगेरे में एक लग्जरी गाड़ी (BMW) से 39 लाख के Silverwares बरामद और जब्त किए गए।

Boney Kapoor Karnataka Elections

Boney Kapoor Karnataka Elections की तैयारियों के बीच सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से जुड़ी चीजें एक बीएमडब्ल्यू कार से जब्त की गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक के Davangere में BMW Car से कई बॉक्स में बंद चांदी के बर्तन बरामद किए गए।

बिना कागज के लाखों के चांदी के बर्तन

कहा जा रहा है कि करीब 39 लाख रूपये के ये बर्तन बोनी कपूर से जुड़े हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार चांदी के जो बर्तन बरामद किए गए हैं, इनका कोई कागज नहीं पाया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बर्तन चेन्नई से मुंबई ट्रांसपोर्ट किए जा रहे थे।

BMW में पांच बॉक्स, लाखों के चांदी के बर्तन

खबरों के अनुसार, चांदी के बर्तन चेन्नई से मुंबई एक बीएमडब्ल्यू कार में पांच बक्सों में बिना उचित दस्तावेजों के ले जाए जा रहे थे। कर्नाटक चुनाव में वोटिंग से चंद हफ्ते पहले दावणगेरे में जब्त चांदी के बर्तन फिल्म निर्माता बोनी कपूर के हैं।

चेक पोस्ट पर 66 लाख के चांदी के बर्तन जब्त

चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार की तड़के कर्नाटक के दावणगेरे के बाहरी इलाके में हेब्बालु टोल के पास चेक पोस्ट पर जांच के दौरान 66 किलोग्राम चांदी के बर्तन जब्त किए। बाद में इस मामले में बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर का नाम सामने आया।

दावणगेरे ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने चांदी के कटोरे, चम्मच, पानी के मग और प्लेटें जब्त कीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर सुल्तान खान के साथ कार में सवार हरि सिंह के खिलाफ दावणगेरे ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

Recommended Video

    बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी से खुश नहीं थे अर्जुन कपूर,सालों बाद दोनों के रिश्ते पर कही दिल की बात

    बोनी कपूर की कंपनी से जुड़ी गाड़ी

    रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की जांच के दौरान पाया गया कि जिस कार में बर्तन बरामद हुए हैं, ये गाड़ी बोनी कपूर के स्वामित्व वाली बेव्यू प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ पंजीकृत थी। गाड़ी में मौजूद शख्स ने बर्तनों को बोनी की फैमिली का बताया है।

    ECI ने चांदी की वस्तुएं जब्त कीं

    जांच के दौरान, हरि सिंह ने कबूल किया था कि चांदी के बर्तन बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर के परिवार के थे। हालांकि, संबंधित दस्तावेज पेश नहीं करने पर चुनाव अधिकारियों ने चांदी की वस्तुएं जब्त कीं।

    दक्षिण में महंगे उत्पादों की संस्कृति

    पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि क्या वे चांदी के बर्तन निर्माता बोनी कपूर के परिवार के हैं। बता दें कि दक्षिण भारत में कई बार नेताओं को महंगे उत्पादों को गिफ्ट करते देखा गया है। अब बोनी कपूर का मामला भी सुर्खियों में आ गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+