सलमान खान को आज ही मिल सकती है जमानत, बांबे हाई कोर्ट में 4 बजे सुनवाई
मुंबई। सलमान खान को हिट एंड रन केस में कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाये जाने के बाद पुलिस ने सलमान खान को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद सलमान खान के वकीलों ने बांबे हाई कोर्ट में सलमान खान की जमानत के लिए पहुंच गये हैं। वहीं हाई कोर्ट सलमान की जमानत पर 4 बजे सुनवाई करेगा।
सलमान खान की जमानत याचिका पर सलमान का पक्ष वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे रखेंगे। साल्वे कोर्ट से सलमान खान को जमानत दिये जाने की अपील करेंगे। गौरतलब है 2002 के हिट एंड रन केस मामले में सेशन कोर्ट ने सलमान को 5 साल की सजा और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
कोर्ट ने सलमान को शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी पाया है। वहीं कोर्ट में सलमान के वकीलों ने सलमान की सामाजिक कार्यों का हवाला देते हुए उनको कम सजा दिये जाने की अपील की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।













Click it and Unblock the Notifications