बॉम्बे हाई कोर्ट के CJ जस्टिस दीपांकर दत्ता पदोन्नत, सुप्रीम कोर्ट में अब होंगे 28 न्यायाधीश

कॉलेजिय विवाद के बीच पिछले ढाई महीने से लंबित फाइल पास हो गई। बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपांकर दत्ता अब सर्वोच्च अदालत के जज बनने जा रहे हैं।

CJ Dipankar Dutta elevated to SC

CJ Dipankar Dutta elevated to SC: बॉम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court) के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को रविवार को उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के न्यायाधीश के रूप में प्रमोट कर दिया गया। उनके शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 28 हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में अधिकतम न्यायाधीशों की संख्या मुख्य न्यायाधीश सहित 34 हो सकती है। यानी कि अभी भी 6 न्यायधीश का स्थान सर्वोच्च अदालत में रिक्त है।

पिछले करीब ढाई महीन से कॉलेजियम विवाद समाप्त होने के बाद अब जजों के सुप्रीम में प्रमोट करने का प्रस्ताव का रास्ता साफ हो गया है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने रविवार को ट्विटर पर न्यायमूर्ति दत्ता को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने की घोषणा की। मंत्री रिजिजू ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारत के संविधान के तहत प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। मैं उसे अपनी शुभकामनाएं देता हूं"।

बता दें कि जस्टिस दीपांकर दत्ता (Justice Dipankar Dutta) के नाम की सिफारिश पिछले साल सितंबर में तत्कालीन न्यायमूर्ति यू यू ललित की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने की थी। जस्टिस दत्ता जन्म 9 फरवरी 1965 को हुआ था। वे इस साल 57 साल के हो गए। हाईकोर्ट से सर्वोच्च अदालत जाने के बाद उनका कार्यकाल कार्यकाल 8 फरवरी 2030 तक सर्वोच्च न्यायालय में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+