HC का फैसला, टॉमी सिंह भीड़ के सामने नहीं करेगा पेशाब और रिलीज होगी 'उड़ता पंजाब'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर चल रहे घमासान के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोट्र ने 13 कट्स में से सिर्फ एक ही कट को सही माना है। इसके साथ ही साथ बॉम्बे हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि फिल्म को तीन डिस्क्लेमर के साथ चलाया जाए। सीधे शब्दों में कहें तो फिल्म उड़ता पंजाब को बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिलीज की मंजूरी दे दी है। इन आंकड़ों को देखिए और जानिए वजह क्यों पंजाब है 'उड़ता पंजाब'....

जानकारी के मुताबिक फिल्म के एक दृश्य में टॉमी सिंह की भूमिका निभा रहे शाहिद कपूर को भीड़ के सामने पेशाब करते दिखाया गया है। कोर्ट ने बस इस सीन को कट करने के लिए कहा है। बता दें कि बोर्ड ने रविवार को 13 कट और कुछ गंदे शब्दों को हटाकर 'ए' सर्टिफिकेट दिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को अपने फैसले में कहा कि "हमने यह देखने के लिए फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी है कि कहीं ड्रग्स को एनकरेज तो नहीं किया गया।
हमें यह नहीं मिला कि फिल्म में शहरों के नामों के जरिए भारत की सॉवर्निटी या इंटीग्रिटी पर पर सवाल खड़े किए हैं।" बता दें कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में आठ शहरों के साइनबोर्ड पर आपत्ति जताते हुए फिल्ममेकर्स से इन्हें हटाने के लिए कहा था। कोर्ट ने कहा कि जब तक क्रिएटिविटी फ्रीडम का दुरुपयोग न हो, किसी को दखल नहीं देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications