अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एसवीपी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रविवार तड़के बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। जिसके चलते एय़रपोर्ट की सुरक्षा को और अधिक चाक-चौबंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि, उन्हें मुंबई से एक कॉल आई थी। जिसमें एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

निदेशक एसवीपी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि टी-2 (इंटाल टर्मिनल) को बम से उड़ाने की धमकी आई थी जो एयर इंडिया कार्यालय है। यह कॉल रविवार सुबह तीन बजकर 38 मिनट मुंबई से आई थी। धमकी मूल्यांकन समिति ने कॉल को 'गैर-विशिष्ट' के रूप में मूल्यांकित किया है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि, इस कॉल के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया गया है। हालांकि इस दौरान अहमदाबाद एयरपोर्ट से कोई उड़ान बाधित नहीं हुई। सभी परिचालन सामान्य है।












Click it and Unblock the Notifications