कोच्चि से दिल्ली जा रहे एयरइंडिया के विमान में बम की अफवाह

रात के करीब 10 बजे एक अंजान व्यक्ति ने एयरपोर्ट पर फोन किया और कहा कि कोच्चि से दिल्ली के लिये रवाना हुआ। थोड़ी ही देर बाद फोन आया, जिसके तुरंत बाद पायलट को सूचना दी गई। पायलट ने सहपायलट से बातचीत की और फिर कंट्रोल रूम के निर्देश पर बैंगलोर के कैम्पागौडा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की।
इस विमान में 156 यात्री सवार थे। जैसे ही विमान एयरपोर्ट पर उतरा, सभी यात्रियों से तुरंत विमान से बाहर निकलने को कहा गया। सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने गहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान अफरातफरी का माहौल गर्म हो गया। विमान की गहन चेकिंग की गई, जिसमें कोई भी बम नहीं मिला। उसके बाद फिर यात्रियों को दिल्ली के लिये रवाना कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications