बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर, बोगी में मिला शक्तिशाली बम
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक बड़ा बम धमाका होते-होते टल गया। बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन में रखे एक शक्तिशाली बम को समय रहते निष्क्रिय कर दिया। यह बम दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन में रखा था। बम एक पॉलीथीन बैग में रखा था, जिसे एक यात्री सीट पर छोड़कर ट्रेन से उतर गया। ट्रेन में बैठे एक मुसाफिर को उसने बताया कि वो अपना टिकट लेने जा रहा है। और फिर लौट कर नहीं आया।

जब काफी देर तक वो शख्स अपना सामान लेने नहीं आया तो ट्रेन में बैठे मुसाफिर को शक हुआ। उसने रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पॉलीथीन को चेक किया तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने जब पॉलीथीन बैग की जांच की तो अंदर बम मिला।
इसके बाद करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद बम निष्क्रिय किया गया| बाद में इस मार्ग से ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। रेवाड़ी डीएसपी वीरेन्द्र सिंह के अनुसार मेरठ से चलकर रेवाड़ी पहुंचने वाली सवारी गाड़ी दोपहर 2.20 बजे पहुंची थी। गाड़ी को 3 बजे मेरठ के लिए रवाना होना था लेकिन बम होने की सूचना के बाद ट्रेन को वहीँ रोक दिया गया|












Click it and Unblock the Notifications