International Women’s Day: बबीता,मिताली, स्मृति ने किया महिला शक्ति को सलाम, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली। कुदरत की अनुपम रचना है 'औरत', आज उसी शक्ति को सलाम पूरा विश्व कर रहा हैं। अगर जननी नहीं होती तो सृजन नहीं होता। आज महिलाएं मर्दो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। आज महिलाएं अगर रसोई में रोटी बना सकती हैं तो वहीं आज वो आकाश में 'फाइटर प्लेन' भी उड़ा सकती हैं। देश की आधी लेकिन सबसे सशक्त आबादी को वनइंडिया परिवार भी दिल से सलाम करता है।

 महिला शक्ति को सलाम

महिला शक्ति को सलाम

आज इस खास दिन पर बहुत सारे लोगों ने महिला दिवस की बधाई दी है, लेकिन कुछ बधाई संदेश इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं क्योंकि ये संदेश देश की उन बेटियों की ओर से आए हैं, जो खुद भारत की आन-बान और शान हैं। (यहां देखें: बबीता फोगाट का ट्वीट)

 साइना नेहवाल

साइना नेहवाल

तो वहीं भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज एक वीडियो के जरिए महिला दिवस की शुभकामनाएं लोगों को दी हैं। उनका ट्वीट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

(यहां देखें: साइना नेहवाल का Tweet)

Recommended Video

    Women's Day: IGI Airport के Air Traffic Control की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली | वनइंडिया हिंदी
    मिताली राज

    मिताली राज

    क्रिकेट की दुनिया की सचिन तेंदुलकर कही जाने वाली भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने ट्वीट के जरिए लोगों को इंटरनेशनल महिला दिवस की बधाई दी है।

    (यहां देखें: मिताली राज का Tweet)

     शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी

    तो वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सभी महिलाएं खुद में खास हैं और उनके दिल और दिमाम में बहुत ताकत है। (यहां देखें: शिल्पा शेट्टी का Tweet)

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोविड-19 से निपटने में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करके कहा कि इस 'महिला दिवस' पर हम कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने वाली 60 लाख से अधिक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हैं। महिलाएं शक्ति की पर्याय हैं। (यहां देखें: स्मृति ईरानी का Tweet)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+