फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, नहीं रहे पद्मश्री एक्टर विवेक

चेन्नई, जुलाई 17: बॉलीवुड और तमिल इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी ज्यादा खराब रहा, जहां इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई दिग्गज कलाकारों की मौत हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि नया साल अच्छा जाएगा, लेकिन अभी भी हालात पहले जैसे बने हुए हैं। शुक्रवार को तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर विवेक को हार्ट अटैक आया, डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।

Recommended Video

    Tamil Actor Vivek का निधन, Chennai के अस्पताल में थे भर्ती । वनइंडिया हिंदी
    अचानक हुए बेहोश

    अचानक हुए बेहोश

    जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत सही थी और शुक्रवार सुबह को रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक उनको चक्कर आया और वो बेहोश हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उनको वडापलानी के SIMS अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने जब उनका प्राथमिक उपचार किया तो उन्हें होश आ गया। शाम को उनके स्टॉफ ने विवेक की हालत स्थिर बताई थी। जिसके बाद उनके फैन्स ने राहत की सांस ली।

    दो दिन पहले ली थी वैक्सीन

    दो दिन पहले ली थी वैक्सीन

    डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिस वजह वो बेहोश हो गए थे। अस्पताल में आते ही उन्हें आईसीयू में एडमिट कर ECMO ट्रीटमेंट दिया जाने लगा, लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और उन्होंने सुबह 4.45 बजे अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। अभी उनकी उम्र 59 साल ही थी। उनके परिजनों ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए एक दिन पहले उन्होंने गुरुवार को वैक्सीन सरकारी अस्पताल से लगवाई थी। साथ ही लोगों से भी इसे लेने की अपील की थी। हालांकि डॉक्टरों ने साफ किया है कि वैक्सीन का उनके हार्ट अटैक से कोई लेना-देना नहीं है।

    ऐसा रहा फिल्मी करियर

    ऐसा रहा फिल्मी करियर

    फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1980 में बालाचंदर की फिल्म से शुरूआत की थी। इसके बाद वो तमिल सिनेमा में छा गए और कई सारी फिल्मों में काम किया। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म शिवाजी द बॉस जब आई, तो वो पूरे देश में फेमस हो गए। सिनेमा जगत में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+