सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ऐमन सलीम से क्यों हो रही है अनुष्का शर्मा की तुलना

मुंबई, मई 6: वैसे तो सोशल मीडिया अपनी बात रखने का सबसे बेहतर जरिया है, लेकिन कभी यहां कुछ मुद्दों को लेकर बहस भी छिड़ जाती है। कोई किसी फिल्मी हस्ती को किसी का हमशक्ल बताते है तो लुक्स को लेकर तुलना करने लग जाते हैं। इन दिनों एक नई डिबेट सोशल मीडिया पर चल रही है, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस ऐमन सलीम और भारतीय एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा में की खूबसूरती की तुलना की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तरफ के लोग अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं, लेकिन यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इंडियनस को एमन ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।

ऐमन सलीम और अनुष्का शर्मा के बीच जंग!

ऐमन सलीम और अनुष्का शर्मा के बीच जंग!

सोशल मीडिया इन पर दिनों दो एक्ट्रेस की खूबसूरती को लेकर जंग छिड़ी हुई हैं। इंस्टाग्राम पर ऐमन सलीम और अनुष्का शर्मा के बीच लुक्स की चर्चा की जा रही हैं। दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को अपनी ओर आर्कषित किया है। कुछ का मानना है कि ऐमन सलीम अनुष्का की तरह ही दिखती हैं तो कुछ दोनों में से किसी एक को खूबसूरत बता रहे हैं।

अचनाक बढ़ी ऐमन सलीम फैन फॉलोइंग

अचनाक बढ़ी ऐमन सलीम फैन फॉलोइंग

दरअसल, ऐमन सलीम पाकिस्तानी ड्रामा सीरीज 'चुपके चुपके' के बाद अचानक लाइमलाइट में आ गई हैं। इस ड्रामा सीरीज को इंडिया में काफी देखा और पसंद किया जा रहा है। वहीं इस सीरियल के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी का ग्राफ भी जबरदस्त बढ़ा है। अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस के लुक्स की तुलना भारतीय एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से की जा रही हैं।

भारतीय बोले- ऐमन ज्यादा ब्यूटीफुल

भारतीय बोले- ऐमन ज्यादा ब्यूटीफुल

वहीं सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच यूजर ने दोनों को अपना-अपना समर्थन दिया। एक यूजर ने ऐमन को असली खूबसूरती बताया तो किसी ने दोनों की एक्ट्रेस को एक जैसा फीचर वाला बता दिया। एक यूजर ने लिखा कि मैं भारत से हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अनुष्का शर्मा से ज्यादा ऐमन सलीम खूबसूरत हैं। तो किसी ने अनुष्का से ज्यादा ऐमन को ब्यूटीफुल बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+