फिल्मों की शूटिंग रुकने से पैसों की तंगी का सामना कर रही श्रुति हसन, कहा- नहीं लेती मम्मी-पापा की हेल्प
मुंबई, मई 10: साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली श्रुति आए दिन किसी ना किसी वजह से इंटरनेट पर छाईं रहती हैं, चाहे वो उनकी तस्वीर हो या फिर पर्सनल लाइफ। लेकिन इस बार वो लॉकडाउन में एक परेशानी से जूझ रही हैं और वो है आर्थिक तंगी। जिसके पीछे उन्होंने एक खास वजह बताई है।

फाइनेंशियल क्राइसिस से परेशान श्रुति हासन
अपनी परेशानी को लेकर अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि आज हर किसी से तरह वो भी फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना कर रही हैं। उनके पास भी आर्थिक तंगी है, इसलिए शूटिंग जारी रखनी है, हालांकि कोरोना महामारी के चलते इन दिनों फिल्मों पर ब्रेक लगा है। तब तक वो कोरोना के खत्म होने का इंतजार करेंगी। उन्होंने इस बात को कबूल किया है कि कोरोना की इस दूसरी लहर के बीच शूटिंग करना कठिन है। लेकिन लॉकडाउन के बाद चीजों को फिर से शुरू करना उनके काफी अहम हैं।

मम्मी-पापा नहीं करते कोई हेल्प!
श्रुति हासन ने बताया कि मास्क के बिना सेट पर रहना बहुत डरावना है। उन्होंने आगे कहा कि मैं झूठ नहीं बोलूंगा मुझे काम पर वापस जाना है, क्योंकि मेरे पास आर्थिक तंगी है, साथ ही उनको प्रोफेशनल कमिटमेंट को भी पूरा करना है। उन्होंने अपनी परेशानी शेयर करते हुए कहा कि अपने बिल पेमेंट के भुगतान के लिए उनको काम पर वापस जाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा कि वो अपने बिलों का भुगतान खुद करती हैं, उनके मम्मी-पापा उनकी कोई मदद के लिए नहीं हैं।

बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती हैं श्रुति
श्रुति ने अपने एक्टिंग टैलेंट के अलावा म्यूजिकल स्किल को भी दिखाया है। वो लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ इन दिनों लिव इन में रह रही हैं, जिसकी जानकारी खुद श्रुति ने फोटो शेयर करके सोशल मीडिया पर दी थी। बता दें कि श्रुति हासन ने अपने बर्थडे पर कुछ तस्वीरें शेयर करके अपने प्यार का इजहार किया था। श्रुति बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications