सालों बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं रिया चक्रवर्ती का इमोशनल नोट, कहा- लोगों को एक दूसरे की...
मुंबई, मई 13: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अचानक सुर्खियों में आई उनकी गर्लफ्रेंड रिया च्रकवती ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब कुछ दिनों से वो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो रही हैं। अब उन्होंने देश में फैली कोरोना महामारी के खिलाफ लोगों के एकजुट होकर लड़ी जा रही जंग पर इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के लिए मदद कर रहे लोगों की सराहना की है।
Recommended Video

कोविड के हुआ रिया के अंकल का निधन
हाल ही में एक्ट्रेस रिया च्रकवती ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया था कि उनके अंकल का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। अंकल की फोटो के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कर्नल एस सुरेश कुमार वीएसएम (रिटायर) हमारे बीच नहीं रहे। वो एक प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन, एक अधिकारी, एक प्यार करने वाला पिता और एक अद्भुत इंसान थे। कोविड आपको दूर ले गए, लेकिन आप हमारे बीच में आज भी हैं।

रिया का इमोशनल नोट
वहीं अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि इस कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में लोगों को मदद के लिए एक साथ खड़े देख खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि यह मेरे दिल को भर देता है कि हम कैसे इस संकट में एक साथ खड़े हैं, जो इतिहास में लिखा जाएंगा। आज इस मुसीबत के कारण हम एकजुट हो गए। किसी ने जज नहीं किया। किसी ने कोई नफरत नहीं की। हम एक साथ लड़कर फिर से जीतते है। इसी तरह मानवता को फिर से लाया जा सकता है विश्वास बनाए रखें। लव रिया

मदर्स डे पर मां की फोटो की थी शेयर
बता दें कि रिया सोशल मीडिया पर हाल ही में सक्रिय हुई हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर करने के अलावा वह अपनी तस्वीरें भी शेयर कर ही हैं। मदर्स डे के मौके पर रिया ने अपनी मां के साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर की थी। रिया ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था। सुशांत के पिता केके सिंह ने उनके खिलाफ आत्महत्या का मुकदमा दायर किया था। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा और भी आरोप लगाए गए थे। इस मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी ने पूछताछ की थी।

कई बार करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना
नशीली दवाओं की खरीद के लिए नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत रिया को गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने से पहले उसने लगभग एक महीना जेल में बिताया था। रिया का नाम सुशांत की मौत से जोड़ा गया था, हालांकि अभी तक वो केस किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा है। सुशांत के निधन के बाद रिया को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब वो फिर से धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर फिर से लौट रही हैं। 8 मार्च को उन्होंने कॉमेंट सेक्शन पब्लिक के लिए ओपन किया था।












Click it and Unblock the Notifications