महीनों बाद घर से बाहर दिखीं रिया चक्रवर्ती, अपने भाई के साथ कर रहीं इस चीज की तलाश
Bollywood Hindi News: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। शुरू में मुंबई पुलिस ने इस मामले को सुसाइड करार दिया था, लेकिन बाद में सुशांत के परिवार ने जांच पर सवाल उठाए। जिस वजह से ये केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले की जांच में बॉलीवुड का ड्रग्स एंगल भी सामने आया था। जिसके बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभी जमानत पर हैं। उन्हें लंबे वक्त बाद घर से बाहर स्पॉट किया गया है।

बांद्रा में दिखे भाई-बहन
रिया अभी जुहू तारा रोड स्थित प्राइमरोज अपार्टमेंट में रहती हैं। यहीं पर उनके भाई और माता-पिता भी रहते हैं। वैसे तो जमानत पर छूटने के बाद से रिया अपने घर में ही ज्यादा वक्त बिताती थीं, लेकिन हाल ही में उन्हें बांद्रा में एक बिल्डिंग के पास देखा गया। रिया के साथ उनके भाई भी थे। जैसे ही उन्होंने पैपराजी को देखा वैसे ही वो कैमरे से बचने की कोशिश करने लगे। वैसे शुरू से ही रिया सुशांत केस में कुछ भी बोलने से बचती आ रही हैं। सिर्फ एक बार अपने वकीले के कहने पर उन्होंने एक वीडियो जारी किया था।

नए घर की कर रहे तलाश
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पहले तो सुसाइड बताया गया, लेकिन कुछ ही दिन बाद उनके पिता ने रिया के खिलाफ एफआईआर करवा दी। साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उनके प्राइमरोज अपार्टमेंट स्थित घर पर छापेमारी हुई। सूत्रों के मुताबिक अब रिया और उनके भाई शोविक एक नए घर की तलाश कर रहे हैं। इसी वजह से वो बांद्रा गए हुए थे। हालांकि रिया की ओर से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया।

CBI के हाथ भी नहीं लगा कुछ
आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला था। जब ये केस सीबीआई के हाथ गया तो लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही सारे राज से पर्दा हटेगा, लेकिन चार महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। सीबीआई के मुताबिक उनकी टीम इस केस में व्यापक और पेशेवर तरीके से लेटेस्ट वैज्ञानिक पहलुओं के जरिए जांच कर रही है। जांच के दौरान सभी पहलुओं को देखा जा रहा है और आज की तारीख तक किसी भी पहलू से इनकार नहीं किया जा सकता है।
(Photo- File)












Click it and Unblock the Notifications