कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अब Raveena Tandon भी आईं आगे, डोनेट किए ऑक्सीजन सिलेंडर
मुंबई, मई 08: कोरोना की दूसरी लहर से उपजे हालातों की वजह से देश की चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। स्थिति यह हो गई कि अस्पतालों में कोविड बेड से लेकर दवाओं और ऑक्सीजन का भारी संकट आ गया है। रोजाना 4 लाख से ज्यादा नए मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। वहीं कोरोना के होने वाली मौतों का भी ग्राफ बढ़ गया है। देश में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए कई बड़ी हस्तियां मदद के लिए आगे आईं हैं, जिनमें अब फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम भी जुड़ गया है।

एक्ट्रेस रवीना टंडन भी कोरोना महामारी के बाद मदद के लिए आगे आईं हैं। उन्होंने दिल्ली में कोविड -19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पहले शिपमेंट की तस्वीरें भी शेयर की हैं। रवीना ने ऑक्सीजन सिलेंडर दान करने के लिए रुद्र फाउंडेशन बनाया है। उन्होंने पहली शिपमेंट की तस्वीरें एक दिन आज (8 मई) साझा की, जिसे मुंबई से दिल्ली ले जाया जा रहा है।
वहीं उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि टीम की ओर से दिल्ली के समुद्र में एक बूंद यानी दिल्ली में ऑक्सीजन के लिए मदद के लिए एक छोटा सा प्रयास। बता दें कि रवीना ने और उनकी टीम ने 400 ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था करने में लिए मदद का आग्रह किया। वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन केजीएफ: चेप्टर 2 में दिखाई देंगी। यह फिल्म इस साल 16 जुलाई को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म 23 अक्टूबर, 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications