PICS: पवित्र रिश्ता फेम करणवीर ने की दूसरी शादी, इस एक्ट्रेस के साथ लिए सात फेरे

Bollywood Hindi News: साल 2020 में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी ने पूरा प्लान चौपट कर दिया। अब नया साल नई उम्मीद लेकर आया है, जहां हालात सामान्य होते ही बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शादियों का दौर शुरू हो गया है। रविवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की, तो वहीं टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के एक्टर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने भी अपनी गर्लफ्रेंड निधि सेठ के साथ सात फेरे लिए।

कुछ करीबी लोग हुए शामिल

कुछ करीबी लोग हुए शामिल

दरअसल पवित्र रिश्ता के एक्टर करणवीर लंबे वक्त से एक्ट्रेस निधि सेठ (Nidhi Seth) को डेट कर रहे थे। अब वो दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। कोरोना महामारी की वजह से उन्होंने शादी का प्रोग्राम ज्यादा बड़ा नहीं रखा। जिसमें उनके कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। सोमवार को एक्टर करणवीर ने खुद अपने फैन्स को शादी की जानकारी दी। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा Happy married life to us। इसके बाद से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां दोनों को बधाई दे रही हैं।

करणवीर की ये दूसरी शादी

करणवीर की ये दूसरी शादी

वहीं दूसरी ओर निधि ने भी इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। रविवार को उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Just Married। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करणवीर की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त देविका मेहरा से शादी की थी, लेकिन कुछ निजी वजहों से दोनों अलग हो गए। इसके बाद से करण निधि को डेट कर रहे थे।

एक-दूजे के हुए वरुण-नताशा

एक-दूजे के हुए वरुण-नताशा

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड स्टार वरुण धवन भी रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ये पूरा समारोह मुंबई के अलीबाग में स्थित एक रिसॉर्ट में हुआ। कोरोना महामारी की वजह से वरुण की भी शादी में चुनिंदा रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। वरुण की पत्नी नताशा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और बचपन से ही वो दोनों एक-दूसरे को जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+