नीना गुप्ता का खुलासा, लॉकडाउन में विवेक मेहरा के साथ पहली बार 'पति-पत्नी' के रूप में रही

मुंबई, मई 15: बॉलीवुड में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार नीना गुप्ता हमेशा से ही अपनी जिंदगी और लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वो हमेशा से हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। चाहे तो उनका पुरान रिलेशन हो या फिर आज के वक्त में उनकी लाइफ। अब पहली बार नीना ने अपने पति विवेक मेहरा के बारे में बात की। साथ ही पिछले साल लॉकडाउन के दौरान विवेक मेहरा के साथ उनके मुक्तेश्वर वाले घर पर साथ रहने के बारे में कई राज खोले।

पहली बार पति और पत्नी के रूप में रहे नीना और विवेक

पहली बार पति और पत्नी के रूप में रहे नीना और विवेक

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा कि वह पिछले साल कोविड -19 लॉकडाउन के दौरान पहली बार अपने पति विवेक मेहरा के साथ 'पति और पत्नी के रूप में' रहीं। उनके मुताबिक दोनों मुक्तेश्वर में अपने हॉलिडे होम में रुके थे। एक इंटरव्यू में नीना ने कहा कि वह पिछले साल लॉकडाउन के दौरान छह महीने तक विवेक के साथ मुक्तेश्वर में रहीं। मेरे पति वास्तव में दिल्ली में रहते हैं और मैं मुंबई में रहती हूं। असल में हम पहली बार यहां पति-पत्नी के रूप में लॉकडाउन में रहें। पहली बार मैं उन्हें जान पाई और वो मुझे।

2008 में दोनों ने की शादी

2008 में दोनों ने की शादी

नीना और विवेक पहली बार लंदन से मुंबई की फ्लाइट में मिले थे, दो दशकों से अधिक समय से दोनों साथ हैं। उन्होंने 2008 में शादी कर की थी। नीना ने कहा कि वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक हमेशा काम के सिलसिले में व्यस्त रहते हैं। साथ रहने की बात पर उन्होंने कहा कि एक पत्नी के रूप में एक बहुत अच्छा सबक सीखा है, अपना खुद का जीवन जीने के लिए। उन्होंने कहा कि यह पहला लॉकडाउन मेरे लिए बहुत कुछ बदलकर गया है।

वीडियो शेयर कर कही थी ये बात

वीडियो शेयर कर कही थी ये बात

हाल ही में नीना गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर क्यों लड़कियों को शादीशुदा शख्स से प्यार करने से बचना चाहिए। नीना ने लड़कियों को सलाह देते हुए कहा था कि कभी भी किसी भी स्थिति में शादीशुदा मर्द के साथ रिलेशनशिप में नहीं आएं। मैं अपनी फैंस को इसलिए ये सब बता रही हूं क्योंकि जिस जिंदगी से गुजर चुकी हूं...वैसा किसी को ना भुगतना पड़े। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना 'सरदार का ग्रैंडसन' में दिखाई देंगी, जो 18 मई को नेटफ्लिक्स पर होगी। फिल्म में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+