सैफ अली खान से दस साल छोटी करीना कपूर ने शादी से पहले रखी थी ये शर्त!

मुंबई, अप्रैल 17: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती हैं। 2021 में करीना और सैफ दूसरी बार पेरेंट्स बने है। फरवरी में बेटे के जन्‍म के बाद से करीना कपूर और सैफ की पर्सनल लाइफ खूब लाइम लाइट में हैं। सैफ अली खान और करीना की उम्र में दस साल का अंतर है लेकिन उनके बीच बॉडिंग जबरदस्‍त है। आइए जानते हैं सैफ और करीना कपूर की शादी से जुड़ी एक अहम बात....

करीना कपूर ने सैफ से शादी के पहले रखी थी शर्त

करीना कपूर ने सैफ से शादी के पहले रखी थी शर्त

सैफ अली खान से करीना कपूर ने शादी के लिए ऐसे ही हां नहीं कर दी शादी से पहले करीना ने सैफ के सामने एक शर्त रखी थी जिसको मानने के बाद करीना ने शादी करने के लिए हामी भरी थी। वर्ष 2012 में दोनों ने शादी की थी।

जानें क्या थी करीना कपूर की शर्त

जानें क्या थी करीना कपूर की शर्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना कपूर ने अपने से दस साल बड़े सैफ अली खान से शादी करने से पहले ये शर्त रखी थी कि शादी के बाद भी उन्‍हें फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम करने दिया जाएगा इसके लिए कभी रोका नहीं जाएगा। करीना कपूर ने कहा था मैं शादी के बाद भी एक्टिंग करूंगी जिसमें सैफ आपको मुझे सपोर्ट करना होगा। करीना कपूर ने खुद ये बताया था कि मैंने सैफ को पहले ही बता दिया था कि मैं कभी भी फिल्मों में काम करना बंद नहीं करूंगी और उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें फिल्मों में काम करना बंद नहीं करना चाहिए।

करीना कपूर ने शादी और बच्‍चों के जन्‍म के बाद भी जारी रखी एक्टिंग

करीना कपूर ने शादी और बच्‍चों के जन्‍म के बाद भी जारी रखी एक्टिंग

सैफ अली खान ने करीना की इस बात को मंजूरी दी उसके बाद दोनों की शादी हुई। 2012 में दोनों सैफ करीना की शादी हुई और जिसके बाद सैफ ने अपना किया वादा पूरा किया और करीना कपूर को काम करने से कभी नहीं रोका। शादी के चार साल बाद 2016 में करीना ने पहले बेटे तैमूर का जन्‍म हुआ।इसके बाद अब छोटे बेटे का 2021 में जन्‍म हुआ। दूसरे बेटे के बाइ दोबारा करीना कपूर अपने काम पर लौट चुकी हैं।" करीना कपूर और सैफ अली खान ने 'ओमकारा', 'LOC कारगिल', 'टशन', 'कुर्बानी' और 'एजेंट विनोद' फिल्‍म में साथ काम किया है।

सैफ अली खान के लिए कभी अइम नहीं रहा उम्र का फासला

सैफ अली खान के लिए कभी अइम नहीं रहा उम्र का फासला

हालांकि सैफ अली खान के लिए उम्र का फासला कभी महत्‍वपूर्ण नहीं रहा उनकी पहली पत्‍नी एक्‍ट्रेस अमृता सिंह उनसे 12 साल बड़ी थीं और दूसरी पत्‍नी करीना सैफ से 10 साल छोटी हैं। सैफ ने अमृता सिंह से 1991 में शादी की थी और ठीक 13 साल बाद 2004 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अमृता सिंह और सैफ के दो बच्‍चे बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। जो अपने पेरेंट्स को अपना ऑडियल मानते हुए एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्‍मत अजमा रहे हैं।

करीना कपूर ने सैफ अली खान को दो बार शादी करने से इनकार कर दिया था

करीना कपूर ने सैफ अली खान को दो बार शादी करने से इनकार कर दिया था

बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक सैफ और करीना की जोड़ी है । लेकिन कुछ दिनों पहले करीना ने एक इंटरव्यू खुलासा किया था कि सैफ अली खान ने मुझे दो बार शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन मैंने दोनों बार इंकार कर दिया था। जब उसने तीसरी बार पूछा, तो वह शादी के लिए तैयार हो गई। पिंकविला के लिए एक साक्षात्कार में, करीना कपूर ने कहा, "सैफ ने मुझे दो बार कहा कि हमें शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने पहली बार ग्रीस में और दोबारा लद्दाख में शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन मैं उस समय 'मैं उनको ठीक से जानती नहीं थी इसलिए हामी नहीं भरी थी।

https://hindi.oneindia.com/photos/sin-actress-jeniffer-piccinato-hot-pictures-oi61017.html ब्रालेस होकर Jeniffer Piccinato ने ढाया कहर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+