बेस्ट फ्रेंड गीता कपूर को फराह खान ने किया बर्थ-डे विश, वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात
मुंबई, जुलाई 05: गीता कपूर बॉलीवुड की उन कोरियोग्राफर्स में से एक हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपने काम से एक मुकाम हासिल किया है। आज (5 जुलाई) को गीता कपूर अपना 48 वां जन्मदिन मना रही हैं। कई डांस रियलटी शो में जज की भूमिका निभाने वाली गीता कपूर फिलहाल सुपर डांसर चैप्टर 4 में जज हैं। गीता कपूर जिनको गीता मां के नाम से भी जाना जाता हैं, उन्होंने 15 साल की उम्र में अपना डांसिंग करियर शुरू किया था। गीता कपूर की दोस्त फराह खान ने उनके जन्मदिन पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए उनको बर्थ-डे विश किया है।

फराह खान को गीता ने किया था असिस्ट
दरअसल, डांसिंग करियर शुरू करने के बाद गीता कपूर ने कोरियोग्राफर फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन किया था, जिसके बाद वो फराह खान को असिस्ट भी करने लगी थीं। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों के लिए काम किया, जिससे उनकी दोस्ती काफी गहरी हो गई। बता दें कि गीता ने फराह को 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है', 'कभी खुशी कभी गम', 'मोहब्बतें' ,' कल हो ना हो', 'मैं हूं ना' और ओम शांति ओम जैसी सुपरहिट फिल्मों में असिस्ट किया है।

फराह ने किया इमोशनल वीडियो शेयर
वहीं आज गीता कपूर के जन्मदिन के मौके पर कोरियोग्राफर फराह खान ने एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए बर्थ डे विश किया है। वीडियो में दोनों ने अपने रिलेशन-दोस्ती का जिक्र किया हैं। फराह की ओर से शेयर किए गए वीडियो में गीता बता रही है कि वो कैसे फराह के तीनों बच्चों को प्यार करती हैं। इसके साथ ही वो रोन लग जाती है, गीता को भावुक होता देख फराह उनके आंसू पूछती हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गीता के साथ इतनी लंबी दोस्ती का उनको विश्नास नहीं था।

वीडियो के साथ कही फराह ने यह बात
फराह ने वीडियो के साथ लिखा कि एक दुर्लभ प्यार...मेरे 'पहले बच्चे' को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस लड़की को मैं मेरे जीवन में पाकर धन्य हो गई। मुझे लगता है कि वीडियो यह सब कहता है। आई लव यू..! इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मुझे पता है कि यह तुम्हारा बिना मां के पहला जन्मदिन है। मैं कभी रानी आंटी की जगह नहीं ले सकती, लेकिन दूसरी सबसे बेस्ट हूं।

गीता कपूर ने अभी तक नहीं की शादी
फराह के इस वीडियो पर गीता ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि मम्मा के लिए थैंक यू! इस दिन को खास बनाते हैं, आई लव यू! वहीं अगर गीता कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अभी तक शादी नहीं की हैं। हालांकि कुछ साल पहले उनके रिलेशन की अफवाह फैली थी। मॉडल राजीव खिंची के साथ उनकी अफेयर की खबरें वायरल हुई थी, हालांकि बाद में उन्होंने इन खबरों पर विराम लगा दिया था। बता दें कि डांस इंडिया डांस शो को जज करने के बाद गीता काफी लोकप्रिय हो गई हैं। फिलहाल वो सुपर डांसर चैप्टर 4 में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और निर्देशक अनुराग बसु के साथ शो को जज कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications