Video: एयरपोर्ट पर जवान ने कियारा को पहचानने से किया इनकार, कंफर्म करने के लिए उतरवाया मास्क
मुंबई, 28 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वो लगातार हिट पर हिट फिल्में दे रही हैं। उनके फैंस की तादाद लाखों में हैं। हाल ही में वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेरशाह' को लेकर सुर्खियों में है। वहीं इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनको अपनी पहचाने बताने के लिए एयरपोर्ट पर मास्क हटाना पड़ा। क्या है पूरा मामला देखिए वीडियो...

फिल्म 'शेरशाह' में नजर आएंगी कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'शेरशाह' में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसकी हर जगह तारीफ की जा रही है। बता दें कि फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का रोल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी निभा रही हैं। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी टीम कारगिल पहुंची थी, लेकिन कारगिल जाने से पहले एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी के साथ ऐसा कुछ हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जब कियारा ने मास्क हटाकर बताई अपनी पहचान
दरअसल, एयरपोर्ट पर कियारा को सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान अपनी पहचान कंफर्म करने के लिए वहां तैनात सीआईएसएफ जवान ने मास्क हटाने के लिए कहा, जिसके बाद कियारा ने मास्क हटाकर अपनी पहचान कंफर्म कराई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने जहां एक तरफ कियारा को ट्रोल किया तो दूसरी तरह CISF गार्ड की तारीफ भी की। इंस्टाग्राम पर इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के एक पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, जब आप अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार हों।

यूजर्स ने दिलाई एमएस धोनी फिल्म की याद
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स कियारा को ट्रोल करने में लग गए। एक यूजर ने लिखा कि 'एमएस धोनी' फिल्म में इन्होंने भी धोनी से उनका आईडी कार्ड मांगा था। वहीं किसी ने गार्ड की तारीफ करते हुए लिखा कि यह सीआईएसएफ है। देश पहले, आपने क्या उम्मीद की थी? सेलेब्रिटी हो या न हो, कर्तव्य हमेशा पहले। तो वहीं कोई जवान को सैल्यूट कर रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अफेयर की खबरें
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द फिल्म शेरशाह में दिखाई देंगे। वहीं दोनों के अफेयर की खबरों ने भी बाजार में जोर पकड़ी हुई है। हाल ही में कियारा को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों के रिलेशन में रहने की चर्चाएं पिछले कुछ समय से बनी हुई हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा 'जुग जुग जियो', 'भूल भुलैया 2' और 'मिस्टर लेले' में भी दिखने वाली हैं।
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications