'कालीन भैय्या' ने बताई संघर्ष से सक्सेस की कहानी, कहा- 6 साल तक काम नहीं मिला, बीवी देखती थी सारा खर्चा, आज...

मुंबई, 28 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के बूते एक मुकाम हासिल कर लिया है, लेकिन उनके लिए यह सब कुछ आसान नहीं था। कई मौकों पर पंकज त्रिपाठी अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बता चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि वो कैसे फिल्मों में एक चांस पाने के लिए मुंबई के अंधेरी इलाके में घूमा करते थे, लेकिन आज सब कुछ बदल चुका है।

संघर्ष के दिनों को पंकज त्रिपाठी ने किया याद

संघर्ष के दिनों को पंकज त्रिपाठी ने किया याद

आज के वक्त में एक्टर पंकज त्रिपाठी की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए कालाकारों में होती हैं। उनकी एक्टिंग के लाखों कदरदान हैं। किरदार में अपने अभिनय से दम भर देने वाले पंकज त्रिपाठी हर रोल में परफेक्ट दिखाई देते हैं। फिल्म में चाहे उनकी भूमिका छोटी हो या फिर बड़ी। वो अपने अभिनय से उसको एकतरफा करने का माद्दा रखते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोहरत की बुलंदी पर पहुंचने वाले पंकज के लिए यह सब आसान नहीं था। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि अंधेरी में वो स्क्रिप्ट लेकर घूमते थे और कोई एक्टिंग करवा लो कहा करते थे, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था।

6 साल तक पत्नी ने उठाया सारा खर्चा

6 साल तक पत्नी ने उठाया सारा खर्चा

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह काम की तलाश में अंधेरी में घूमते थे, लेकिन छह साल तक कुछ नहीं मिला। बकौल पंकज उन सालों में उन्होंने कुछ भी नहीं कमाया, और उनकी पत्नी ने सारे खर्चों का ख्याल रखती थी। अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ईमानदारी से कहूं तो, मैंने 2004 और 2010 के बीच कुछ भी नहीं कमाया। मेरी पत्नी मृदुला हमारे घर के रखरखाव में शामिल सभी खर्चों का बोझ उठाती थीं। पहले जहां काम मांगने अंधेरी में घूमा करता था। उस वक्त किसी ने मेरी बात नहीं सुनी, लेकिन अब जब मैं घर जाता हूं, तो मुझे मेरी पार्किंग में फिल्में मिलती हैं।

फिल्मों की लगी हुई है लाइन

फिल्मों की लगी हुई है लाइन

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मुझे अपनी पार्किंग में डायरेक्टर मिलते हैं, मुझसे पूछते हैं कि 'आप कहां हैं? मैं आपके साथ एक फिल्म करना चाहता हूं। पहले मैंने संघर्ष किया लेकिन अब मेरी पार्किंग में फिल्मों की लाइनें लग रहती हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के सपोर्ट के बारे में भी बताया कि उन संघर्षों के दिनों में मृदुला घर के किराए से लेकर अन्य बुनियादी जरूरतों तक का सारा खर्च उठाती थीं।

हाल ही में पंकज की 'मिमी' हुई रिलीज

हाल ही में पंकज की 'मिमी' हुई रिलीज

हाल ही में पंकज त्रिपाठी नेटफ्लिक्स फिल्म 'मिमी' में कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं। कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर इस फिल्म की रिलीज डेट को आखिरी समय में बदल दिया गया था और इसे ऑनलाइन लीक होने के कुछ घंटों बाद सोमवार शाम को रिलीज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+