Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: लैम्बोर्गिनी कार के साथ पोज लेते वक्त गिरते कार्तिक आर्यन, कहा- महंगी चीजों के लिए मैं नहीं बना

मुंबई: बॉलीवुड से स्मार्ट और चुलबुले एक्टर कार्तिक आर्यन ने बहुत जल्द बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली। उनकी एक्टिंग और फिल्मों की बदौलत आज उनकी लंबी चौड़ी फैन फोलोइंग भी है। कार्तिक की क्यूटनेस की आज देशभर में लाखों लड़कियां दीवानी है। शूटिंग के साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते है। कल यानी सोमवार को वो कोरोना को मात देकर लौटे और आज यानी मंगलवार को नई गाड़ी खरीदने पहुंच गए, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। सब कुछ सही रहा, लेकिन गाड़ी के पास पोज देते हुए कार्तिक के साथ ऐसा हुआ कि वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गिरते-गिरते बचे कार्तिक आर्यन

दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस को बताया कि उन्होंने आज नई गाड़ी खरीद ली है। इस दौरान उन्होंने शोरूम का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो अपने नई कार लैम्बोर्गिनी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे। इसी दौरान अनाचक पार्टी प्रॉप्स इस तरह से बरसाए गए कि वो घबराकर गिरते हुए बाल-बाल बचे। इस वीडियो के कैप्शन के साथ कार्तिक ने लिखा, खरीद ली..पर मैं शायद महंगी चीजों के लिए बना ही नहीं हूं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक के फिसलने के बाद लोग भी हंसते हुए सुनाई दे रहे है। हालांकि कार्तिक ने अपने आप को संभाल लिया वरना वो गिर ही जाते। इधर कार्तिक को नई कार की ढेरो बधाईयां मिल रही हैं। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने जिंदाबाद कमेंट किया तो बी प्राक ने मुबारकां पाजी लिखा। इसके अलावा टोनी कक्कड़ और सोफिया चौधरी ने भी कार्तिक को शुभकामनाएं दी हैं।

कल ही कोरोना रिपोर्ट आई थी निगेटिव

कल ही कोरोना रिपोर्ट आई थी निगेटिव

आपको बता दें कि सोमवार (5 अप्रैल ) को कार्तिक आर्यन ने जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।कार्तिक ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को बताया था कि अब वो स्वस्थ्य है और अब वो जल्द ही काम पर वापस लौट जाएंगे। अपनी फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था कि निगेटिव, 14 दिन का वनवास खत्म, अब काम पर वापसी। साथ ही उन्होंने अंगुली से निगेटिव साइन भी दिया था।

'भूल भुलैया-2' में दिखेंगे

'भूल भुलैया-2' में दिखेंगे

वहीं अगर कार्तिक के आने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट पर नजर डालें को नो फिल्म 'भूल भुलैया-2' में नजर आने वाले है। इसके अलावा 'दोस्ताना 2' और 'धमाका' में भी दिखने वाले हैं। आपको बता दें कि कार्तिक ने 'प्यार का पंचनामा' से साल 2011 में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में इस फिल्म में उन्होंने बिना रूके 5 मिनट तक डायलॉग बोला था, जिसके बाद वो काफी चर्चाओं में आए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+