नवाजुद्दीन सिद्दीकी की छोटी बहन सायमा का 26 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड ने जताया दुख

Recommended Video

    Nawazuddin Siddiqui की छोटी बहन Sayma का 26 साल की उम्र में निधन | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन शायमा तामसी सिद्दीकी का निधन हो गया है। वो मात्र 26 साल की थीं और 18 वर्ष की आयु से स्‍तन कैंसर से जूझ रही थी। 8 साल तक कैंसर से जूझते-जूझते पूणे के एक अस्‍पताल में उन्‍होंने अंतिम संसा ली। शायमा की मौत की खबर की पुष्टि नवाजुद्दीन के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने की है। उन्होंने यह भी बताया कि नवाजुद्दीन उस समय अमेरिका में थे जब शायमा ने अंतिम सांस ली थी।

    पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्‍कार

    पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्‍कार

    उनका अंतिम संस्कार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के पैतृक गांव बुढाना में होगा, जहां पूरा परिवार मौजूद है। रविवार को अंतिम संस्कार होने की उम्मीद है। पिछले साल अक्टूबर में नवाज ने अपनी बहन के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि मेरी बहन को 18 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोस हुआ था। ये उसकी इच्छा शक्ति और हिम्मत है कि वह बेहिसाब कठिनाइयों के सामने भी खड़ी रही है।

    बहन के बर्थडे पर खुद ट्वीट कर नवाजुद्दीन ने बताई थी कैंसर वाली बात

    बहन के बर्थडे पर खुद ट्वीट कर नवाजुद्दीन ने बताई थी कैंसर वाली बात

    13 अक्टूबर को किए गए इस ट्वीट में नवाज ने लिखा था, "आज वह 25 साल की हो गई है। और वह अभी भी लड़ रही है। मैं डॉक्टर आनंद कोपिकर और डॉक्टर लालेश बुश्री का शुक्रगुजार हूं कि वह उन्हें लगातार हौसला देते रहे हैं। मैं रसूल पूकुट्टी का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इन दोनों से मिलवाया।'' नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के एक सफल अभिनेता हैंl वह पिछली बार फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, राणा दग्गुबाती, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सनन और कृति खरबंदा की अहम भूमिका हैं। शायमा सिद्दीकी के निधन से उनका पूरा परिवार शोकाकुल है और सभी को उनके जाने का दुख हैं।

     'बोले चूड़ियां' की शूटिंग कर रहे हैं नवाज

    'बोले चूड़ियां' की शूटिंग कर रहे हैं नवाज

    नवाज इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'बोले चूड़ियां' की शूटिंग कर रहे हैं जिसका डायरेक्शन उनके भाई कर रहे हैं। फिल्म में नवाज के साथ तमन्ना भाटिया नजर आएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+