अमिताभ की नातिन नव्या नवेली के साथ अफेयर को लेकर जावेद जाफरी के बेटे मिनाज जाफरी ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई,1 जुलाई। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और जावेद जाफरी के एक्टर बेटे मिनाज जाफरी के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। मीडिया में उनकी साथ फोटो साथ में एक फोटो वायरल हो रही थी और ये दावा किया जा रहा था कि दोनों लिंकअप हैं। नव्या नवेली नंदा के साथ अफेयर की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बयां की है।

मिनाज जाफरी ने नव्या नवेली के साथ रिलेशन पर क्या कहा
हंगामा 2 फिल्म में नजर आने वाले मिजान जाफरी ने नव्या नवेली नंदा से अपने रिलेशन को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मिजान जाफरी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा मैं मलाल फिल्म प्रमोट कर रहा था और सब कुछ मेरे रास्ते में आ रहा था। मैं और नव्या हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और मुझे लगता है कि मेरी वजह से उसका नाम कई जगह आ गया है जो बेहद गलत है।

ये उसकी पर्सनल लाइफ है
एक्टर मिजान जाफरी ने कहा ये उसकी ये पर्सनल लाइफ है। मैं उसके परिवार के किसी भी सदस्य को इसमें शामिल नहीं करना चाहता। इस समय में किसी और के बारे में और कुछ नहीं कहना चाहती।

मुझे जलसा जाने में शर्मिंदगी होती है
मिजान ने आगे सफाई में कहा कि ऐसी अफवाहों से मेरे घर में प्राब्लम होती है। मेरे अभिभावक मुझे घूरकर पूछते हैं कि ये सब क्या चल रहा है और मैं जवाब देता हूं कि मुझे इसके बारे में खुद पता नहीं। ऐसी अफवाहों के चलते मुझु घर जाने में काफी शर्मिंदगी होती है, क्योंकि सभी पैपराजी मुझे फॉलो करते हैं। उन्होंने बताया सब लोग मेरी गाड़ी का नंबर जानते हैं और वो खबर कर देत हैं कि मैं नव्या नवेली के घर गया था।

नव्या मेरी बहन की बेस्टफ्रेंड हैं इसलिए....
मिजान ने बताया कि मैं आखिरी बार जलसा यानी अमिताभ बच्चन के घर तब गया था जब वहां दीवाली पार्टी होस्ट की गई थी और पूरी इंडस्ट्री वहां मौजूद थी। मिनाज ने कहा कि नव्या मेरी बहन की बेस्टफ्रेंड हैं यही कारण है कि वो उनकी की भी अच्छी दोस्त है। उन्होंने कहा अभी सिंगल लाइफ एंजॉय कर रहा हूं।

नव्या नवेली बॉलीवुड में आने की अफवाहों को लगा चुकी हैं विराम
बता दें सदी के महानायक अमिताभ की नातिन का ना शाहरूख खान के बेटे आर्यन के साथ जुड़ा था वो भी अफवाह ही थी । नव्या नवेली नंदा ने पिछले साल ही विदेश से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। पहले जहां उनके बॉलीवुड में एंट्री करने की बात कही जा रही थी लेकिन उन्होंने कोविड 19 महामारी के बीच एक वर्चुअल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की शुरुआत की है। इसके जरिए वो महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका अपने नाना अमिताभ, मामा अभिषेक और मामी ऐश्वर्या के जैसे बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बनाना है। वो अपने नऐ प्रोजेक्ट के काम पर ही फोकस करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications