"इस्‍लाम में औरत की जगह पुरुषों के कदमों में" फैन की बात सुन गौहर खान हुईं आग बबूला,ट्रोलर को दिया करारा जवाब

मुंबई, 19 मई: बिग बॉस विनर और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती है। गौहर खान अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। गौहर खान ने अपने पति ज़ैद दरबार के साथ अपने बेडरूम का एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद गौहर जमकर ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलर्स के निशाने पर आई गौहर खान को ये बात अच्‍छी नहीं लगी और उन्‍होंने ट्रोलर को मुंह तोड़ जवाब देते हुए उस यूजर को इंस्‍टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया जिसने उनका वीडियो देख ये कहां था "इस्‍लाम में महिलाएं हमेशा पुरुष के चरणों में होती है"।

गौहर खान ने शेयर किया पति जैद संग संग बेडरूम वीडियो

गौहर खान ने शेयर किया पति जैद संग संग बेडरूम वीडियो

गौहर खान ने 25 दिसंबर 2020 को इस्‍माइल दरबार के बेटे गौहर खान के साथ निकाह किया हैं। जिसके बाद गौहर खान अक्सर पति जैद दरबार के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मंगलवार, 19 मई को, अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया जिसमें ज़ैद के पैर उसके गले में लिपटी हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में इसे कैप्शन दिया, "ए लव लाइक दिस .... हेहेहे इसके साथ गौहर ने हैशटैग के साथ Goofies #crazies #Gaza @zaid_darbar पोस्‍ट किया था।

"इस्‍लाम में औरत की जगह पुरुषों के कदमों में"

इस वीडियो को गौहर खान ने अपने इस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। गौहर के बेडरूम का ये वीडियो है जिसमें जैद बेड पर लेटे हुए हैं और गौहर बेड से टेक लगाकर जमीन पर आराम बैठी हई हैं और उनके गले में जावेद की टांगे लिपटी हुई हैं। इस वीडियो को गौहर ने खुद शूट किया है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कमेंट लिखा "सच्चा इस्लाम, पुरुषों का वर्चस्व है और औरतें हमेशा उनके चरणों में होती हैं।"

गौहर खान ने करारा जवाब देते हुए बताया इस्‍लाम में महिलाओं की जगह कहां है

गौहर खान ने करारा जवाब देते हुए बताया इस्‍लाम में महिलाओं की जगह कहां है

यूजर के इस कमेंट ने गौहर को नाराज कर दिया,जिसके तुरंत बाद गौहर ने जवाब दिया और उस यूजर को सबक सिखाया। बाद में इस यूजर को ब्लॉक कर दिया। गौहर ने एक अन्‍य यूजर की भी जमकर क्‍लास लगाई तो धर्म के बारे में बुरा बोल रहा था। गौहर ने यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा "कोई हारे नहीं, इसे आराम, दोस्ती, प्यार और सहचर्य कहा जाता है। इस्लाम में महिला को न ऊपर और न ही पुरुष के नीचे वर्णित किया गया है, उसकी जगह पुरुष के बगल में हैं। इसलिए वह उसके दिल के करीब हो सकती है। बोलने और कमेंट लिखने से पहले सही रिचर्स करें। इसके बाद गौहर ने इस इंस्टाग्राम यूजर को भी ब्लॉक कर दिया है।

जैद दरबार और गौहर ने रखा था रोज़ा

गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने रमजान के पाक महीने में रोजा रखा। ज़ैद ने सोशल मीडिया पर अपनी और गौहर की इफ्तार की तस्वीरें साझा कीं। इस जोड़े ने अपना पहला रमजान एक साथ मनाया। ज़ैद ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मिस्टर एंड मिसेज # हमारा पहला रमजान। हमारी प्रार्थनाओं में आप सभी शामिल हैं, कृपया हमारे परिवार को अपनी दुआओं में याद रखें। इसके साथ जैद ने ईइ मुबारक बोला था। इस तस्वीर में कपल को हाथों में खजूर पकड़े देखा जा सकता है। रमजान के दौरान, जो लोग रोजा रखते हैं, वे खजूर खाकर ही रोजा तोड़ते हैं।

सुपर हॉट मॉडल Yesha Sagar की इन Photos ने बढ़ाई इंटरनेट पर गर्मीhttps://hindi.oneindia.com/photos/model-yesha-sagar-viral-pictures-oi61812.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+