'जान से मार देंगे तुमको': शरद केलकर को मिल रही 'द फैमिली मैन' में सुचि और श्रीकांत के बीच में आने पर धमकी
मुंबई, जुलाई 03: वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' इन दिनों बहुत बड़ी हिट साबित हुई है। सीरीज का पहला पार्ट भी काफी पसंद किया गया था। अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच वेब शो के किरदार से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जी हां, द फैमिली मैन सीरीज में अरविंद का किरदार निभाने वाले एक्टर शरद केलकर को यह कैरेक्टर अब मुश्किलों से भरा लग रहा है। क्योंकि लीड एक्टर मनोज वाजपेयी जो सीरीज में एक एजेंट श्रीकांत की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी सुचित्रा उर्फ सुचि का रोल करने वाली एक्ट्रेस प्रियमणि के बीच आने पर शरद केलकर को धमकियां मिल रही हैं।

श्रीकांत और सुचि के बीच मत आओ...
जरूर आपको यह पढ़कर काफी अजीब लगा होगा, लेकिन यह सच है। फैमिली मैन में अरविंद का किरदार निभाने वाले एक्टर शरद केलकर ने इसका खुलासा किया है। हाल ही में स्पॉटबॉय के साथ एक इंटरव्यू में शरद ने बताया कि मुझे ये मैसेज रोज मिलते हैं जैसे 'श्रीकांत और सुचि के बीच मत आओ, जान से मार देंगे तुमको', और मुझे बहुत सारी धमकियां भी मिलती हैं। इसलिए, मुझे इसकी आदत हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दर्शकों का किरदारों से लगाव इस बात का संकेत है कि शो अच्छा है।

सुचि और श्रीकांत के रिश्ते के बीच शरद की एंट्री
अगर वेब सीरीज की बात करें तो शरद केलकर सुचि के दोस्त हैं और उसके साथ ऑफिस में भी काम करते हैं। इस बीच अरविंद सुचि को प्यार करने लगता है, जिसके बाद श्रीकांत और सुचि की रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चलता। यहां तक की शरद ने बताया कि सुचि के इस तरह के व्यवहार करने का कारण यह है कि लोनावाला में उनके और अरविंद के बीच क्या हुआ, जो एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर उस दिन लोनावाला में हुआ क्या था।

अरविंद का सुचि के करीब आना दर्शकों को नहीं पसंद!
वैसे अगर साफ शब्दों में कहे तो अरविंद का किरदार निभाने वाले शरद केलकर प्रियामणि यानी कि सुचि के मित्र है और वो सुचि से प्यार करते हैं। यहां तक की सीरीज के दूसरे पार्ट में श्रीकांत और सुचि के बीच काफी अनबन भी रहती है। दोनों अपने रिश्तों को लेकर एक दूसरे से काफी जद्दोजहद भी करते रहते हैं। इस बीच सुचि फिर से अरविंद का ऑफिस ज्वाइन कर लेती हैं, हालांकि दोनों के बीच दूरियां बरकरार है, लेकिन दर्शकों को लगता है कि अरविंद सुचि और श्रीकांत की लाइफ में रोड़ा अटका रहे हैं, जिसके चलते यूजर उनको धमकी भर मैसेज भेज रहे हैं।

प्रियामणि को भी मिल चुके ऐसे मैसेज
आपको बता दें कि प्रियामणि ने भी इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें भी दूसरे पार्ट के बाद कई ऐसे मैसेज मिले हैं, जिसमें यूजर्स लिख रहे है कि उनको श्रीकांत को चिट नहीं करना चाहिए। बता दें कि इससे पहले खुद जासूस का किरदार निभाने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी इस बात के बारे में बता चुके है कि तीसरे पार्ट की कहानी तैयार है, जिसको आने में करीब डेढ से दो साल लगेंगे। इस वेब सीरीज को डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके ने बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications