दिल्ली हिंसा पर बोले विशाल भारद्वाज- जिन्हें अंडा-मछली छूकर पाप लगे उनका पूरा हाथ लहू में डूबा है
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। एक पुलिसकर्मी सहित अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 50 लोग जख्मी हैं। राजनीति से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दल शांती की अपील कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर विशाल भारद्वाज का रिएक्शन आया है। विशाल भारद्वाज ने अपने ट्वीट के जरिए हिंसा कर रहे लोगों पर निशाना साधा है। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विशाल भारद्वाज ने दिल्ली की हालत को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "अंडा मछली छूकर जिनको पाप लगे उनका पूरा हाथ लहू में डूबा है, देश की राजधानी में जो यह हो रहा है वह देखकर काफी दुखद है।" विशाल भारद्वाज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि विशाल भारद्वाज हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लगातार अपनी आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं।
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा में दिल्ली के भजनपुरा के पास चांदबाग में रतनलाल नाम के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। हिंसा में शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा समेत दर्जनों पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
दिल्ली हिंसा पर जावेद अख्तर ने किया ट्वीट तो भड़क गए लोग
जावेद अख्तर ने दिल्ली की हिंसा पर ट्वीट करते हुए लिखा- 'दिल्ली में हिंसा बढ़ती ही जा रही है। सभी कपिल मिश्रा धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। एक माहौल इस तरह से तैयार किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली वालों को यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि यह सब सीएए के विरोध के चलते हो रहा है और कुछ ही दिनों बाद दिल्ली पुलिस अपने 'फाइनल सॉल्यूशन' पर पहुंचेगी।'
जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने हिंसा के दौरान गोली चलाने वाले शाहरुख की फोटो ट्वीट करते हुए जावेद अख्तर से पूछा- इस मुस्लिम आतंकवादी ने एक पुलिस की जान ली है महोदय इस पर कुछ बोलेंगे..? वहीं एक और शख्स ने हिंसा में मारे गए कांस्टेबल रतन लाल की फोटो शेयर करते हुए पूछा- 'जावेद जी इसको मुजलिम की भीड़ ने मारा है।'












Click it and Unblock the Notifications