दीपिका पादुकोण को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर के ट्वीट वायरल, बोले- 'याद रखना किस घर से आती है वो....'

मुंबई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) जाने के बाद से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कई लोग उनके जेएनयू जाने का समर्थन करते दिखे, तो वहीं कुछ लोगों ने इसका काफी विरोध भी किया। दीपिका का जेएनयू जाना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने उनकी आने वाली फिल्म छपाक को ना देखने की बात कही।

अनुभव सिन्हा ने क्या कहा?

अनुभव सिन्हा ने क्या कहा?

जेएनयू जाने के कुछ देर बाद ही दीपिका ट्विटर पर काफी ट्रेंड भी करने लगीं। इस बीच बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने दीपिका को लेकर कुछ ट्वीट किए। जिसके बाद से उनके ट्वीट काफी वायरल हो रहे हैं। इसमें उन्होंने उन लोगों की खूब खिंचाई की है, जो दीपिका को भलाबुरा कह रहे हैं। सिन्हा ने दीपिका का ना केवल समर्थन किया बल्कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण की भी सराहना की है।

'हीरो है वो आदमी'

अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, 'और याद रखना बात किस घर से आती है वो। प्रकाश पादुकोण की बेटी है। हीरो है वो आदमी। सालों साल देश की नाक ऊंची की है।' अनुभव सिन्हा ने दीपिका की आने वाली फिल्म छपाक को लेकर भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 'वैसे छपाक एक बेहद सुलझी हुई निर्देशिका मेघना गुलजार की फिल्म है जो एक एसिड अटैक सर्वाइवर के बारे में है। इसके पहले मेघना तलवार और राजी जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुकी हैं। दीपिका के बारे में मैं जितना बोलूंगा उससे ज्यादा आप जानते हैं। जरूर देखें फिल्म।

'दीपिका इन हालात से बेहद व्यथित थीं'

कुछ लोगों ने कहा कि दीपिका अपनी आने वाली फिल्म छपाक के प्रचार के लिए जेएनयू गई थीं। इसके जवाब में ट्वीट करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा, 'उसी जेएनयू में जहां पुलिस समय पर नहीं पहुंच सकी। उसी जेएनयू में जहां सरकार का कोई आदमी हाल चाल पूछने नहीं पहुंच सका। हालांकि जानने वाले बता रहे हैं कि दीपिका इन हालात से बेहद व्यथित थीं और अपने जान माल की परवाह किए बिना छात्रों से हाल चाल लेने पहुंचीं।'

10 जनवरी को रिलीज होगी छपाक

10 जनवरी को रिलीज होगी छपाक

बता दें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होगी। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन की कहानी पर आधारित है। फिल्म में लक्ष्मी का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है, जिसमें उनका नाम मालती है। फिल्म का टाइटल ट्रैक 3 जनवरी को ही रिलीज हुआ है। फिल्म के टाइटल ट्रैक की बात करें तो इस गाने में गुलजार के लिरिक्स हैं और अरिजीत सिंह की खूबसूरत आवाज है। लोगों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+